लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीः 103 करोड़ रुपये से अधिक दान किए, जानिए कहां-कहां दिए डोनेशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2020 15:39 IST

लोक हित के लिए मोदी द्वारा दिए गए दान को रेखांकित करते हुए सूत्रों ने बताया कि 2019 में कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए बनाए गए कोष में प्रधानमंत्री ने अपनी निजी बचत में से 21 लाख रुपये दान दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को सार्वजनिक किए गए खाते के विवरण के अनुसार , मार्च में स्थापना के महज पांच के भीतर इस कोष में 3,076.62 करोड़ रुपये जमा हुए थे।मोदी ने कोविड-19 के मद्देनजर स्थापित किए गए प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष (पीएम केयर्स) में 2.25 लाख रुपये दान दिए थे। साथ ही, प्रधानमंत्री को प्राप्त उपहारों की नीलामी से मिले धन को भी सार्वजनिक हित के लिए दान दिया गया है।

नई दिल्लीः  लोक कल्याण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न माध्यमों से दिए गए दान की कुल राशि एक सौ तीन करोड़ रुपये से अधिक है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मोदी ने अपनी बचत में से बालिकाओं की शिक्षा से लेकर गंगा की सफाई जैसे कार्यों के लिए दान दिया है। साथ ही, प्रधानमंत्री को प्राप्त उपहारों की नीलामी से मिले धन को भी सार्वजनिक हित के लिए दान दिया गया है। हाल ही में मोदी ने कोविड-19 के मद्देनजर स्थापित किए गए प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष (पीएम केयर्स) में 2.25 लाख रुपये दान दिए थे।

बुधवार को सार्वजनिक किए गए खाते के विवरण के अनुसार , मार्च में स्थापना के महज पांच के भीतर इस कोष में 3,076.62 करोड़ रुपये जमा हुए थे। लोक हित के लिए मोदी द्वारा दिए गए दान को रेखांकित करते हुए सूत्रों ने बताया कि 2019 में कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए बनाए गए कोष में प्रधानमंत्री ने अपनी निजी बचत में से 21 लाख रुपये दान दिए थे।

1.30 करोड़ रुपये की राशि को नमामि गंगे परियोजना में दान देने की घोषणा की थी

सूत्रों ने कहा कि दक्षिण कोरिया में 2019 में सियोल शांति पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने पुरस्कार में मिली 1.30 करोड़ रुपये की राशि को नमामि गंगे परियोजना में दान देने की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार, मोदी द्वारा लोक कल्याण के लिए दिए गए दान की कुल राशि अब एक सौ तीन करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिह्नों की हाल ही में हुई नीलामी से तीन करोड़ चालीस लाख रुपये प्राप्त हुए जिन्हें नमामि गंगे परियोजना में दान दे दिया गया। सूत्रों ने कहा कि 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद को छोड़कर प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद मोदी ने गुजरात सरकार में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी की शादी के लिए अपनी निजी बचत में से 21 लाख रुपये दान दे दिए थे।

मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर मिले उपहारों की नीलामी से प्राप्त 89.96 करोड़ रुपये ‘कन्या केलवणी कोष’ में दान दे दिए थे जो कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए शुरू की गई एक योजना है। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उपहारों की नीलामी 2015 में शुरू की थी जिससे प्राप्त 8.35 करोड़ रुपये की राशि को नमामि गंगे परियोजना में दान दे दिया गया था। 

टॅग्स :पीएम केयर्स फंडनरेंद्र मोदीगुजरातदक्षिण कोरियानमामी गंगे परियोजना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए