लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PMO में जल्द कर सकते हैं बड़ा फेरबदल, मिले संकेत

By हरीश गुप्ता | Updated: May 31, 2019 08:13 IST

चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहित के चलते सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था. बड़े फेरबदल के रूप में सर्वप्रथम मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्रा की जगह किसी और को लाया जा सकता है.

Open in App

प्रधानमंत्री कार्यालय में बडे़ फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं. इसका ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया गया है. इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय से जुडे़ नौकरशाहों के अलावा देश की खूफिया एजेंसी रॉ और आईबी के उच्च पदाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. सूत्रों की मानें तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यालय से जुड़ा बड़ा फेरबदल जल्द से जल्द कर लेना चाहते हैं.इसका कारण यह है कि चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहित के चलते सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था. बड़े फेरबदल के रूप में सर्वप्रथम मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्रा की जगह किसी और को लाया जा सकता है. कयासों के अनुसार उप मुख्य सचिव पी. के. मिश्रा को नृपेंद्र मिश्रा के स्थान पर मौका दिया जा सकता है.पीके मिश्रा प्रधानमंत्री मोदी के करीबी माने जाते हैं. गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के. कैलाशनाथन को पुन: जिम्मेदारी दी जा सकती है. प्रधानमंत्री के सचिव और पश्चिम बंगाल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भास्कर खुल्बे इन नियुक्तियों को फाइनल करने का काम कर रहे हैं. खुल्बे का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है.ऐसा माना जा रहा है कि इनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि खुल्बे ने पिछली बार चुनाव आयोग जाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि वे कहीं और जाने से बेहतर पीएमओ से सेवानिवृत्ति होना पसंद करेंगे. साथ ही गुजरात कैडर के ही आईएएस अधिकारी ए. के. शर्मा जो कि अभी अपर सचिव हैं, को भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज