लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने अफगान स्थिति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:16 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम और क्षेत्र तथा दुनिया पर उनके प्रभावों के संबंध में चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने एक स्थिर और सुरक्षित अफगानिस्तान के महत्व पर जोर दिया और इस संदर्भ में भारत और यूरोपीय संघ की संभावित भूमिका पर चर्चा की। इसमें कहा गया है कि मोदी और मिशेल ने काबुल हवाई अड्डे पर हुए भीषण आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की, जिसमें कई लोग हताहत हुए थे। मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ अफगानिस्तान में व्याप्त स्थिति के बारे में बात की। साथ ही भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया।’’ पीएमओ ने कहा कि नेताओं ने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम और क्षेत्र तथा दुनिया पर इसके प्रभावों के बारे में चर्चा की। पीएमओ के अनुसार, दोनों नेता द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से अफगानिस्तान की स्थिति पर संपर्क बनाये रखने पर सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज