लाइव न्यूज़ :

वीडियो: भारत की पहली क्लोन गाय 'गंगा' से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पास जाकर ऐसे किया दुलार

By आजाद खान | Updated: April 25, 2023 09:34 IST

हरियाणा में एनडीआरआई के स्थापना दिवस के एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने भारती की पहली क्लोन गाय 'गंगा' से भी मुलाकात की है। 'गंगा' को देखने के बाद राष्ट्रपति ने कहा है कि "कमाल है क्लोन तकनीक, गंगा बेहद सुंदर व प्यारी गाय है...।"

Open in App
ठळक मुद्देएनडीआरआई के स्थापना दिवस के एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने भारत की पहली क्लोन गाय 'गंगा'से भी मुलाकात की है। ऐसे में वीडियो में राष्ट्रपति को 'गंगा' के पास जाते और दुलारते हुए भी देखा गया है।

चंड़ीगढ़: राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के 100वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूहरियाणा के करनाल पहुंची हुई थी। इस दौरान उन्होंने यहां भारत के पहले क्लोन गाय 'गंगा' को देखा है। यही नहीं उन्होंने यहां क्लोन तकनीक के बारे में जानकारियां भी ली है। राष्ट्रपति के एनडीआरआई के दौरे के समय हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी वहां मौजूद थे। 

हालांकि जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति को जब यहां आने के लिए अनुरोध किया गया था और वे तैयार भी हो गई थी तो उस समय यह तय नहीं हुआ था कि वे क्लोन गाय 'गंगा'को भी देखेंगी। यह बाद में तय हुआ है कि राष्ट्रपति का यहां आना एक बड़ी उपलब्धि है, ऐसे में इस संस्थान की सबसे बड़ी उपल्बधियों में से एक क्लोन गाय 'गंगा' से भी राष्ट्रपति मिले। 

क्या दिखा वीडियो में

न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एनडीआरआई के स्थापना के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। इस दौरान वे भारत के पहली क्लोन 'गंगा' को देखा और उसके बार में जानकारियां ली है। उन्हें क्लोन 'गंगा' को पकड़े हुए वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत करते हुए देखा गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में राष्ट्रपति को 'गंगा' के सिर पर हाथ फेरते और उसे सहलाते हुए भी देखा गया है। यही नहीं वे 'गंगा' के पास जाकर उन्होंने अपने दोनों हाथों से उसे सहलाया है और उसे दुलारा है। राष्ट्रपति ने 'गंगा' को देखने के बाद उसका नाम पूछा था और इससे मिलने के बाद काफी खुश और उत्साहित दिखी थी। 

'गंगा' को देख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा

हालांकि राष्ट्रपति मुर्मू पहले क्लोन गाय 'गंगा' से मिलने वाली नहीं थी लेकिन बाद में जब यह प्लान बना की 'गंगा' को उनसे मिलवाया जाएगा तो इसकी तैयारियां शुरू हो गई थी। ऐसे में जब राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया तो एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने क्लोन जानवर के बार में जानकारी दी और उससे मिलने का अनुरोध किया है। 

ऐसे में जब राष्ट्रपति 'गंगा' से मिली तो वह काफी खुश और उत्साहित हो गई है। इसके बाद राष्ट्रपति ने गाय का नाम पूछा और फिर नाम बताने पर कहा कि यह बहुत प्यारा नाम है। एनडीआरआई के अनुसार, संस्था ने अब तक 25 क्लोन को तैयार किया है जिसमें से अभी तक केवल 13 ही जीवित है। उनके अनुसार, गाय का यह पहला क्लोन है जो पूरी तरह स्वस्थ और फिट है। बता दें कि गिर गाय एक देशी और जलवायु अनुकूल गाय है जो दूध देने वाले नस्ल की है।  

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूहरियाणावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव