लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: दिल्ली मेट्रो चलाने की तैयारियां तेज, ट्रायल रन शुरू, मास्क नहीं पहनने पर लग सकता है जुर्माना

By निखिल वर्मा | Updated: May 28, 2020 11:48 IST

भारत में कोरोना वायरस के चलते 31 मई 2020 तक देशव्यापी लॉकडाउन है. इस दौरान मेट्रो की सेवाएं स्थगित हैं. दिल्ली सरकार चाहती है कि मेट्रो सेवाएं जल्द से जल्द शुरू हो.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की मेट्रो सेवाएं लॉकडाउन के चलते पिछले दो महीने से बंद है.दिल्ली मेट्रो में अभी तक सामान्य दिनों में औसतन प्रतिदिन 26 लाख यात्री यात्रा करते थे।

कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के चौथे चरण पूरा होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। ऐसे में डीएमआरसी ने मेट्रो रेल चलाने की तैयारियां तेज कर दी है। लॉकडाउन के चौथे चरण में दिल्ली सरकार ने कुछ शर्तों के साथ डीटीसी की बस सेवा, कैब, ऑटो और ई-रिक्शा चलाने की इजाजत दी है। लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने के बाद से ही दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के वरिष्ठ कर्मचारी कार्यालय आ रहे हैं। अब सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया गया है।

हिन्दुस्तान अखबार में छपी खबर के अनुसार मेट्रो सेवा बहाल करने से पहले ट्रायल रन भी शुरू हो गया है। विभिन्न मेट्रो लाइन पर सुबह और शाम दोनों तरफ से मेट्रो ट्रेन चलाकर परिचालन का ट्रायल किया जा रहा है। मेट्रो में सफर के दौरान  सामान्य तौर पर एसी चलेगा। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मेट्रो स्टेशन परिसर में सुबह चार घंटे फुल मोड में एसी चलाया जाएगा। बाद में यह भी सामान्य स्पीड पर चलेगा।

जानें DMRC की क्या कर रही हैं तैयारियां

शुरुआती चरण में मेट्रो में यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड या क्यूआर कोड स्कैन कर किराया वसूल किया जाएगा। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग होगी। मेट्रो परिसर में फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा और स्टेशन पर प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट होंगे। यात्रा के दौरान फेस मास्क उतारने पर भी यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। मेट्रो कर्मचारियों को चालान का अधिकार देने के लिए इसके एक्ट में भी बदलाव किया जा सकता है।

मेट्रो परिचालन शुरू होने के बाद टोकन प्रणाली से दूर रहने की योजना है और टिकट काउंटर पर सभी लेनदेन पूरी तरह से कैशलेस होंगे। दिल्ली मेट्रो ने स्टेशनों या काउंटरों पर प्रतीक्षा करते समय यात्रियों के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए स्टेशन के फर्श और प्लेटफार्मों पर मार्कर लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा ट्रेनों के अंदर रिक्त सीटों पर स्टिकर भी लगा दिए हैं। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों पर लगे टिकट वेंडिग मशीन को डिएक्टिवेट किया जा रहा है। वहीं दिल्ली मेट्रो के अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बता रहे कि क्या यात्रा करने वालों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी होगा। 

दो दिन पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र सरकार की तरफ से जब भी ऐसा कोई निर्देश आता है तो डीएमआरसी को तैयारियों के लिए न्यूनतम दो दिन की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार चाहती है कि मेट्रो ट्रेन सेवाओं को जल्द दोबारा शुरू किया जाए।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्लीदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशननॉएडाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह