लाइव न्यूज़ :

मथुरा के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू

By भाषा | Updated: August 28, 2021 23:25 IST

Open in App

भगवान कृष्ण में जन्मोत्सव 30 अगस्त को मनाने के लिए मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘‘ भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को बनाने का कार्य शुरू हो गया है। क्लॉक रूम बनाने के लिए जगहों का चुनाव कर लिया गया है।’’ श्री कृष्ण जन्मस्थान के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की वजह से इस बार आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद नहीं देने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि क्लॉकरूम के लिए चार स्थान- रूपम सिनेमा, गोविंद नगर पुलिस थाने के सामने, गल्तेश्वर मंदिर तिराहा और राधा पार्क तय किए गए है और 29 अगस्त तक तैयारी हो जाएंगी। भक्तों को जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं। केशव देव मंदिर, भागवत भवन में भी इस अवसर के लिए विशेष तैयारियां की गई है। राधा रमण मंदिर के महासचिव पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि वृदांवन स्थित राधा रमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर और शाह जी मंदिर में जन्माष्टमी पर ‘चरणामृत’ वितरण अहम होता है, इसलिए मंदिर के दल ग्रामीणों से गाय का दूध और दही की आपूर्ति अभिषेक उत्सव (भगवान कृष्ण के बालू स्वरूप के स्नान के लिए) के लिए सुनिश्चित करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की विशेष व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के प्रबंधक मुंशी शर्मा ने बताया कि 30 अगस्त की मध्य रात्रि से दर्शन शुरू होंगे। मंगल दर्शन साल में एक बार महज दो घंटे के लिए होती है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कोविड-19 नियमों के तहत भंडारा आयोजित करने से पहले उसकी अनुमति लेना अनिवार्य है। गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, बलदवे और महाबन स्थित कृष्ण मंदिरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?