लाइव न्यूज़ :

अब मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनें चलाने की तैयारी, 22 मई से दौड़ेंगी कुछ और रेल गाड़ियां, 15 से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

By संतोष ठाकुर | Updated: May 14, 2020 07:00 IST

रेलवे के ताजा सर्कुलर में कहा गया है कि इन ट्रेनों के लिए 22 मई से टिकट बुक होंगे. मेल- एक्सप्रेस और चेयर कार सर्विस शुरू करने की संभावना सामने रखते हुए रेलवे बोर्ड ने न केवल अपनी वर्तमान स्पेशल ट्रेनों बल्कि अपनी आगामी सभी ट्रेनों में यात्रा के लिए 22 मई से प्रतीक्षा सूची का प्रावधान शुरू करने संबंधी आदेश बुधवार को जारी किया.

Open in App
ठळक मुद्दे लॉकडाउन के चौथे चरण के ऐलान के साथ नियमों में लगातार ढील दिए जाने की सिलिसला जारी है.सैकड़ों श्रमिक स्पेशल और 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल यात्री रेलगाड़ियां चलाने के बाद के बाद अब देश भर में मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों का भी संचालन करने की रेलवे ने तैयारी की है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के चौथे चरण के ऐलान के साथ नियमों में लगातार ढील दिए जाने की सिलिसला जारी है. सैकड़ों श्रमिक स्पेशल और 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल यात्री रेलगाड़ियां चलाने के बाद के बाद अब देश भर में मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों का भी संचालन करने की रेलवे ने तैयारी की है. आगामी 22 मई से कई यात्री गाडि़यां चलाने की योजना बनाई गई है. इन गाडि़यों की संख्या और मार्ग की घोषणा जल्द होगी. इन ट्रेनों के लिए भी आरक्षण, 15 मई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन होगा.रेलवे के ताजा सर्कुलर में कहा गया है कि इन ट्रेनों के लिए 22 मई से टिकट बुक होंगे. मेल- एक्सप्रेस और चेयर कार सर्विस शुरू करने की संभावना सामने रखते हुए रेलवे बोर्ड ने न केवल अपनी वर्तमान स्पेशल ट्रेनों बल्कि अपनी आगामी सभी ट्रेनों में यात्रा के लिए 22 मई से प्रतीक्षा सूची का प्रावधान शुरू करने संबंधी आदेश बुधवार को जारी किया.

हालांकि रेलवे ने इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची की सीमा एसी थ्री टायर के लिए 100, एसी टू टायर के लिए 50, स्लीपर क्लास के लिए 200, चेयर कार के लिए 100 और प्रथम एसी तथा एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 20-20 तय की है. इस तरह उसने कन्फर्म्ड टिकट के लिए मारामारी कम करने की कोशिश की है. 22 मई से शुरू हो रही यात्राओं के वास्ते टिकटों की बुकिंग के लिए यह बदलाव 15 मई से प्रभावित होगा.

वातानुकूलित ट्रेनों के बजाय मिश्रित सेवाएं रेलवे के जोनों को भेजे गए बोर्ड के इस आदेश में संकेत दिया गया है कि रेलवे वर्तमान वातानुकूलित ट्रेनों के बजाय मिश्रित सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है. इसका यह भी मतलब है कि बड़े शहरों के साथ साथ छोटे शहरों के लिए भी सेवाएं शुरू की जा सकती हैं.

फिलहाल राजधानी स्पेशल बड़े शहरों के लिए सेवाएं मुहैया करा रही है. इन संकेतों के अलावा अब तक रेलवे की ओर से और सेवाएं शुरू करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है. आवश्यक तैयारियां पूरी हो जाने के बाद यह जारी किया जाएगा.

इनमें शताब्दी स्पेशल और इंटर सिटी स्पेशल भी शामिल हो सकती है. इन गाडि़यों में तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट की व्यवस्था नहीं होगी, लेकिन वेटिंग लिस्ट बनाई जाएगी.आरएसी का टिकट नहीं होगा.

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेलकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण