लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव के बाद बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की होगी एंट्री!, नए सियासी प्रयोग के लिए जल्द कर सकते हैं ऐलान

By अनुराग आनंद | Updated: February 17, 2020 14:50 IST

प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल के लिए सारथी के तरह नहीं बल्कि राजनीतिक कार्यकर्ता की तरह काम करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर अपनी आगे की राजनीतिक दशा और दिशा पर मंगलवार को पटना में विस्तार से खुलासा कर सकते हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अलग होने के बाद प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में प्रत्यक्ष रूप से एक्टिव हो सकते हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी बीच प्रशांत किशोर ने मीडिया में साक्षात्कार देकर बिहार की राजनीति में नए प्रयोग का संकेत दिया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जल्द ही प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति को लेकर कोई घोषणा कर सकते हैं। 

दिल्ली चुनाव की सफलता के बाद इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए अपने साक्षात्कार में प्रशांत किशोर ने साफ किया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल के लिए सारथी के तरह नहीं बल्कि राजनीतिक कार्यकर्ता की तरह काम करना चाहते हैं। पीके अपनी आगे की राजनीतिक दशा और दिशा पर मंगलवार को पटना में विस्तार से खुलासा करेंगे। 

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि पिछले छह सालों में उत्तर प्रदेश को छोड़कर मैं रणनीतिकार के रूप कोई भी चुनाव नहीं हारा हूं। इससे एक बात साफ है कि मैं चुनाव हारने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए उतरता हूं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति से दूर नहीं जाऊंगा बल्कि राजनीतिक सक्रियता को अब और आगे बढ़ाने जा रहा हूं।

नीतीश से टकराव के बाद अलग हुए थे बिहार की राजनीति में जेडीयू में रहते हुए भी विवादित मुद्दों पर पीके पार्टी फोरम से हटकर बयान दे रहे थे। फिर चाहे वह एनआरसी का मुद्दा हो या फिर सीएए का। इसको लेकर पटना में नीतीश के साथ प्रशांत किशोर की तल्खियां बढ़ी थीं, लेकिन नीतीश कुमार को सबकुछ ठीक होने का भी भरोसा था।

ये बात और है कि सब कुछ ठीक नहीं हो सका और पीके की पार्टी से विदाई हो गई। इसके बाद प्रशांत किशोर की टीम ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए काम किया था। माना जाता है कि दिल्ली में केजरीवाल की सफलता में व सफलता पूर्व कैंपेन चलाने में किशोर ने अहम भूमिका निभाई थीं। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज