लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर गांधी जयंती के दिन बिहार में शुरू करेंगे 3,500 किलोमीटर का 'जन सुराज अभियान'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 22:18 IST

गांधी जयंती के दिन 'जन सुराज यात्रा' शुरू कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर किशोर बिहार में सत्ता की भागीदारी निभा रहे जदयू, राजद, कांग्रेस समेत तमाम दलों को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर गांधी जयंती के मौके पर शुरू करेंगे बिहार में 'पदयात्रा' चंपारण से शुरू कर रहे 'जन सुराज' अभियान के तहत प्रशांत किशोर 3,500 किलोमीटर तय करेंगे प्रशांत किशोर की पदयात्रा भी कांग्रेस द्वारा शुरू की गई 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह है

पटना: चुनावी रणनीतिकार और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता प्रशांत किशोर रविवार को गांधी जयंती के मौके पर चंपारण से 'जन सुराज' अभियान के तहत बिहार की 3,500 किलोमीटर की 'पदयात्रा' शुरू करेंगे। प्रशांत किशोर की पदयात्रा भी कांग्रेस द्वारा दक्षिण भारत से शुरू की गई 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह है लेकिन किशोर के पदयात्रा का दायर कांग्रेस की पदयात्रा से छोटी होगा और केवल बिहार की सीमा में रहेगी।

समाचार वेबसाइट द टेलीग्राफ के मुताबिक प्रशांत किशोर कांग्रेस में न शामिल हो पाने के बाद अपने जीवन के महत्वपूर्ण कदम की ओर बढ़ा रहे हैं। किशोर का प्रयास है कि वो बिहार में सत्ता की भागीदारी निभा रहे जदयू, राजद, कांग्रेस समेत तमाम दलों को चुनौती दें, जो केंद्र की सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

प्रशांत किशोर की इस पदयात्रा को सीधे तौर पर राज्य में सत्ताधारी महागठबंधन के खिलाफ देखा जा रहा है, जिसकी अगुवाई नीतीश कुमार कर रहे हैं। जिनसे राजनीतिक विरोध के बाद प्रशांत किशोर जदयू से अलग हो गये थे। उसके बाद प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का प्रयास किया था लेकिन वहां से झटका मिलने के बाद प्रशांत किशोर कांग्रेस पर खासा आक्रमक रूख अख्तियार किये हुए हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा था कि कांग्रेस अपने नीतियों के कारण गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में हार का सामने करेगी। कांग्रेस के चिंतन शिविर पर तंज करते हुए किशोर ने कहा, उससे कांग्रेस को कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, जबकि कि कांग्रेस अपने में मूलभूत बदलाव न करे।

प्रशांत किशोर ने अपनी सुराज यात्रा के बारे में दावा किया है कि बिहार जेपी की कर्मभूमि है और यही से पनपने वाला बदलाव देश को दशा और दिशा देता है। इसलिए वो अपनी इस यात्रा को बिहार में कर रहे हैं ताकि यहां के लोगों को एक बार फिर से जागरूक किया जा सके और राजनीति के नये विकल्पों को जनता के सामने रखा जा सके।

किशोर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी सुराज यात्रा बिहार के हर पंचायत और ब्लॉक तक पहुंचने का प्रयास करेगी और वो बिना किसी ब्रेक के इस यात्रा का अंत करेंगे। उन्होंने इस यात्रा को चंपारण के भितिहारवा से शुरू कर रहे हैं, जहां से 1917 में महात्मा गांधी ने अपना पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज न केवल समाज बल्कि राज्य और सरकारों को भी बदलने की आवश्यकता है। शासन व्यवस्था को बदलने के लिए अच्छे लोगों का राजनीति में आने बेहद जरूरी है। इसलिए इस सुराज यात्रा की शुरूआत की जा रही है।

किशोर ने बयान के अंत में कहा कि इस यात्रा के तीन मुख्य लक्ष्य हैं, जिसमें जमीनी स्तर पर सही लोगों की पहचान करना, उन्हें लोकतांत्रिक मंच पर साथ लाना शामिल है। इसके अलावा यह यात्रा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मिलकर राज्य के लिए बेहतर दृष्टि दस्तावेज बनाने का भी काम करेगी।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारपटनाजेडीयूकांग्रेसआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार