लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर और टीएमसी पर बोले सीएम भूपेश बघेल, कहा-जहां तक ​​गठबंधन और नेतृत्व का संबंध है, गंभीर प्रयास हो, सतही तौर पर नहीं 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2021 13:48 IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्तर पर विकल्प के मुद्दे का कोई त्वरित समाधान नहीं हो सकता।बघेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने बघेल की टिप्पणी को 'आलाकमान को खुश करने का घटिया प्रयास' कहा था। केंद्र और पार्टी के नेता इस मामले पर चुप क्यों हैं।

रायपुरः भाजपा के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करने को लेकर हुए ट्विटर जंग के एक दिन बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गठबंधन और नेतृत्व के मुद्दे पर गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए और यह निर्णय सतही तौर पर नहीं हो सकता है।

बघेल ने कहा कि वह रविवार को वाराणसी में पार्टी नेता प्रियंका गांधी की एक रैली में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शुक्रवार को उनके ट्वीट पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस के जवाब के सबंध में बघेल से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि 'इस पर बयान पहले ही दिया जा चुका है। जहां तक ​​गठबंधन और नेतृत्व का संबंध है, गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए। इसे सतही तौर पर तय नहीं किया जा सकता है।'

जाने-माने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट के बाद, बघेल ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि कांग्रेस के चुनाव नहीं जीत पाने वाले नेताओं को अपने पाले में मिलाकर 'राष्ट्रीय विकल्प' बनने की उम्मीद कर रहे लोगों को बहुत निराशा होगी क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर विकल्प के मुद्दे का कोई त्वरित समाधान नहीं हो सकता। बघेल ने कांग्रेस की पूर्व सांसद और महिला इकाई की प्रमुख सुष्मिता देव तथा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेरियो को तृणमूल में शामिल किए जाने का संकेत करते हुए यह कही थी।

बघेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने बघेल की टिप्पणी को 'आलाकमान को खुश करने का घटिया प्रयास' कहा था। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना को लेकर बघेल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और सवाल किया कि केंद्र और पार्टी के नेता इस मामले पर चुप क्यों हैं।

बघेल ने कहा, ‘‘भाजपा का रुख किसान विरोधी रहा है। वह किसानों को रौंद (लखीमपुर खीरी घटना का हवाला देते हुए) भी देते हैं और उन्हें उसका खेद नहीं है। अभी तक केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं ने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।’’

देश में कोयले की कमी की खबरों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और राज्य में इसकी पर्याप्त आपूर्ति (बिजली संयंत्रों को) सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसभूपेश बघेलटीएमसीममता बनर्जीप्रशांत किशोरकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों