लाइव न्यूज़ :

विपक्षी एकता की होने वाली बैठक पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कसा तंज, कहा-ये लोग सिर्फ ढपली बजाने वाले हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2023 16:32 IST

विपक्षी एकता पर एकबार फिर से हमला करते हुए पीके ने कहा कि आज नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। आज राजद के जीरो एमपी हैं और वो देश का प्रधानमंत्री तय कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने कहा- सिर्फ बैठकर चाय पीने और प्रेंस कॉन्फ्रेस करने से विपक्ष मजबूत नहीं होताउन्होंने कहा RJD के पास जीरो एमपी हैं और नीतीश कुमार का अपना कोई ठिकाना नहीं है आगे कहा अखिलेश यादव के लोकसभा में 5 एमपी हैं, बात ऐसे करते हैं जैसे उनके 500 सांसद हों

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि ये लोग सिर्फ ढपली बजाने वाले हैं। सिर्फ बैठकर चाय पीने और प्रेंस कॉन्फ्रेस करने से विपक्ष मजबूत नहीं होता। यदि ऐसा होता तो 20 साल पहले ही विपक्ष मजबूत हो जाता। 

पीके ने कहा कि राजद के पास जीरो एमपी हैं। यानि कि एक भी सांसद राजद के पास नहीं है। वहीं नीतीश कुमार का अपना कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के लोकसभा में 5 एमपी हैं और वे बात ऐसे करते हैं जैसे उनके 500 सांसद हों। ढपली बजाने वाले ये लोग एक जाति को खुश करने में लगे हैं। 

विपक्षी एकता पर एकबार फिर से हमला करते हुए पीके ने कहा कि आज नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। आज राजद के जीरो एमपी हैं और वो देश का प्रधानमंत्री तय कर रहे हैं। जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है, वो पूरे देश की अलग-अलग पार्टियों को एकत्रित करने में लगा है। नीतीश कुमार पिछले दिनों ममता बनर्जी से मिले, क्या ममता बनर्जी लालू और नीतीश कुमार को पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए सीट देने को तैयार हो गई हैं? क्या लालू और नीतीश बिहार में टीएमसी को एक भी सीट देने के लिए तैयार हो गए हैं? नीतीश कुमार को कौन पूछता है? 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हाल ही में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव से मिलने गए। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव 2014 में 5 सीटें और 2019 में भी 5 सीटें मिली। हालांकि, वो बात ऐसे कर रहे हैं, जैसे पांच सौ एमपी इन्ही के पास हैं। दो जीरो को अगर जोड़ेंगे तो उससे क्या होगा? आज ये भाजपा के ’बी’ टीम हैं  क्योंकि ये अपनी दुकान चला रहे हैं। आज ये बिहार में एक समुदाय के लोगों को मैसेज देने के लिए कि हम प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनको भी मालूम है कि इस प्रयास से कुछ होने वाला नहीं है।आज ये लोग घर से निकलकर 5 किलोमीटर चल नहीं सकते हैं। कोई दौरा नहीं कर सकते हैं। कोई काम नहीं कर सकते हैं, ऐसे में राजनीति क्या करेंगे? 

टॅग्स :प्रशांत किशोरलोकसभा चुनाव 2024बिहारजेडीयूआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार