लाइव न्यूज़ :

पीके ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा-हमारे लड़के देश भर में मजदूरी कर रहे हैं और नेताजी कह रहे हैं कि बिहार में विकास हुआ है

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2022 15:08 IST

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावे पर चोट करते हुए कहा कि देश जब आजाद हुआ तमिलनाडु बिहार से ज्यादा गरीब था। आज हमारे यहां के लड़के जाकर तमिलनाडु में मजदूरी कर रहे हैं, वहां कैसे व्यवस्था बदल गई।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज जागेगा, प्रयास करेगा तभी व्यवस्था परिवर्तन होगाउन्होंने कहा कि सूबे के लोग परेशान हैं कि अगर जनता जाग गई तो कोई समीकरण नहीं बचेगाबोले- बिहार में 13 करोड़ की आबादी में से 8 करोड़ आबादी ऐसी है, जिसे दिन का 100 रुपया भी मुहैया नहीं होता

पटना: जन सुराज पदयात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे लड़के देश भर में मजदूरी कर रहे हैं और नेताजी कह रहे हैं कि बिहार में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि देश जब आजाद हुआ तमिलनाडु बिहार से ज्यादा गरीब था। आज हमारे यहां के लड़के जाकर तमिलनाडु में मजदूरी कर रहे हैं, वहां कैसे व्यवस्था बदल गई।

पीके ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज जागेगा, प्रयास करेगा तभी व्यवस्था परिवर्तन होगा। इसी व्यवस्था परिवर्तन के लिए हम पदयात्रा में निकले हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के लोग परेशान हैं कि अगर जनता जाग गई तो कोई समीकरण नहीं बचेगा। पीके ने कहा कि बिहार में 13 करोड़ की आबादी में से 8 करोड़ आबादी ऐसी है, जिसे दिन का 100 रुपया भी मुहैया नहीं होता है। यहां 3 करोड़ परिवार में से केवल 1250 से 1500 परिवार के लोग ही सांसद या विधायक बन रहे हैं, दूसरे किसी को मौका नहीं मिलता। 

उन्होंने बताया कि 20 वर्ष से वही परिवार राज कर रहा है, इनके अनुसार दूसरा कोई काबिल नहीं है। जो आदमी राजनीति में आना चाहता है, जिसके अंदर बिहार में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर जज्बा है, वैसे लोग साधन या व्यवस्था के अभाव में पीछे न छूटे, यही हमारा प्रयास है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार