लाइव न्यूज़ :

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना, शराबबंदी को बताया फेल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2022 15:42 IST

पीके ने सीएम नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह विफल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वास्तविकता को स्वीकार करना नहीं चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकहा- पूरा बिहार पीके मस्त है, लेकिन राजा को लग रहा है कि उसके राज में शराबबंदी हैसीएम नीतीश पर हमला बोलेत हुए पीके ने कहा- बिहार में शराब बंदी है छलावाउन्होंने कहा- राज्य में शराब बंद होने के बावजूद इसकी खरीद-बिक्री जारी है

पटना:बिहार में राजनीतिक दखल का एहसास कराने के लिए 'जन सुराज अभियान' की शुरुआत करने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह विफल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वास्तविकता को स्वीकार करना नहीं चाहते हैं।

पीके ने कहा कि पूरा बिहार पीके मस्त है, लेकिन राजा को लग रहा है कि उसके राज में शराबबंदी है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर केवल छलावा किया जा रहा है। पीके ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जनता से इतने दूर हो चुके हैं कि ना तो उन्हें जनता की बात सुनाई देती है और ना ही प्यार में हो रही चीजें दिखाई पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब पर रोक लगाना पूरी तरह से फेल है। 

पीके ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसका असर राज्य में कहीं नहीं दिख रहा है। इसके बावजूद नीतीश कुमार इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। वे लगातार ये दावा करते फिर रहे हैं कि बिहार में सख्ती से शराबबंदी कानून का पालन हो रहा है। शराब की खरीद-बिक्री अब भी जारी है और शराबियों को आसानी से शराब मिल रहा है। पूर्ण शराबबंदी वाला राज्य होने के बावजूद जो चाहते हैं उन्हें आसानी से यहां शराब मिल सकती है। 

पीके ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वास्तविकता को स्वीकार करना नहीं चाहते हैं, वह इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे देख नहीं पा रहे हैं और वह लगातार झूठे दावे कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पीके शराबबंदी की विफलता को लेकर ट्विटर पर सर्वे भी करा रहे हैं। 

उन्होंने ‘बिहार में शराबबंदी पूरे तरीके से फेल है’ को लेकर लोगों से हां या ना में राय मांगी है। दरअसल, बिहार में शराबबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाई जाने वाली शराब की खेप आए दिन जब्त होते रहती है। पिछले कुछ महीनों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान जा चुकी है। जिसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रही है। 

बता दें कि हाल ही में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार से राजनैतिक अभियान शुरू करने का ऐलान किया था। पीके इन दिनों प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं। पीके ने बिहार में 3,000 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा फोकस बिहार के लोगों से जाकर मिलना और उन्हें जन सुराज से जोड़ना है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार