लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु मामले पर प्रशांत किशोर ने पूछा सवाल- राज्य में हिंदी भाषियों के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं? साझा किया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2023 16:57 IST

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु में हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ खुले तौर पर हिंसा का आह्वान करने के लिए नाम तमिलर काची के नेता सेंथमीझान सीमन की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने तमिलनाडु में हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ खुलेतौर पर हिंसा का आह्वान करने के लिए सेंथमीझान सीमन की आलोचना की।प्रशांत किशोर ने पूछा कि सीमन जैसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु में हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ खुले तौर पर हिंसा का आह्वान करने के लिए नाम तमिलर काची के नेता सेंथमीझान सीमन की आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि उनके जैसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यह एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य में राजनीतिक तूफान के मद्देनजर आया है, जो बाद में नकली पाया गया। 

इसी क्रम में सीमन का एक वीडियो ट्वीट करते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को लिखा, "नफरत और हिंसा भड़काने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों से कानून के मुताबिक निपटा जाना चाहिए। लेकिन यह उन लोगों को दोषमुक्त नहीं करता है जो खुले तौर पर तमिलनाडु में हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा का आह्वान कर रहे हैं।" 

बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी सिलेंद्र बाबू ने गुरुवार को कहा था कि राज्य में प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के संबंध में गहन जांच से अफवाह फैलाने वालों के असली मकसद का पता चलेगा। 

बाबू ने कहा, "सरकार द्वारा किए गए विश्वास-बहाली उपायों के कारण प्रवासी श्रमिकों के बीच स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन पुलिस सख्ती से हर चीज की निगरानी कर रही है क्योंकि यह 'गंभीर' मामला है।" उन्होंने कहा था कि राज्यभर में अफवाहें फैलाने और फर्जी वीडियो प्रसारित करने के संबंध में 11 मामले दर्ज किए गए हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :प्रशांत किशोरTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप