लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर का ऐलान, 2 अक्टूबर को एक राजनीतिक दल बनने जा रहा है जनसुराज, NDA से होगा बिहार में मुकाबला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2024 17:14 IST

प्रशांत किशोर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वो न तो इस दल के नेता होंगे और नहीं नेतृत्व परिषद में शामिल होंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि वो पहले की तरह ही दल बनने के बाद भी बिहार की पदयात्रा करते रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजन सुराज अभियान 2 अक्टूबर को एक राजनीतिक दल बनने जा रहा हैदल का स्थापना कार्यक्रम पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे होगाइस कार्यक्रम में जन सुराज से जुड़े बिहार भर के लोग आ रहे हैं

पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि जन सुराज अभियान 2 अक्टूबर को एक राजनीतिक दल बनने जा रहा है। दल का स्थापना कार्यक्रम पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे होगा। इस कार्यक्रम में जन सुराज से जुड़े बिहार भर के लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को पार्टी की स्थापना के दिन जन सुराज के नेता यानी अध्यक्ष, नेतृत्व परिषद और पार्टी के संविधान की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वो न तो इस दल के नेता होंगे और नहीं नेतृत्व परिषद में शामिल होंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि वो पहले की तरह ही दल बनने के बाद भी बिहार की पदयात्रा करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दल बनने के बाद अगले साल की शुरुआत में फरवरी-मार्च के महीने में पटना के गांधी मैदान से जन सुराज बिहार के समग्र विकास के लिए अपना ब्लूप्रिंट जारी करेगा और बिहार के लोगों को बताया जाएगा कि कैसे बिहार भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है। बिहार के हर एक पंचायत का अलग-अलग घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा। 

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को किसी गांव में खड़ा कर दिया जाए, तो उन्हें 10 लोग भी नहीं पहचान पाएंगे। यह वही भाजपा है, जो खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। लेकिन बिहार में उसकी स्थिति दयनीय है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में भाजपा के पास खुद का कोई मजबूत चेहरा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाकर भाजपा खुद को डुबो रही है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ट्रिपल एस यानी- शराबबंदी, सर्वे (जमीन) और स्मार्ट मीटर नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का "आखिरी कील" है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी सिर्फ कागजों में है। जमीनी हकीकत यह है कि शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है, लेकिन होम डिलीवरी धड़ल्ले से चल रही है। 

उन्होंने कहा कि शुरू से ही शराबबंदी के खिलाफ रहा है और हम मानते हैं कि इससे आने वाला राजस्व राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में लगाया जा सकता है। वहीं जमीन सर्वे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सर्वे गांवों में झगड़े और संघर्ष की वजह बन रहा है। नीतीश सरकार द्वारा किया गया जमीन सर्वे अगले छह महीने में हर घर और गांव में झगड़े का कारण बनेगा, और हाल की घटनाओं ने यह साबित भी कर दिया है। 

वहीं, राजद पर भी कटाक्ष करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 2005 के बाद से राजद की कोई ताकत नहीं बची है। राजद और उनके गठबंधन को पिछले कई चुनावों में सफलता नहीं मिली है। महागठबंधन की एकमात्र जीत भी नीतीश कुमार के चेहरे पर हुई थी, न कि राजद के नाम पर। 

उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए ने 176 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बना रखी है, जबकि राजद के पास मात्र 50 सीटों पर प्रभाव है। हमारा मुकाबला 176 सीटों वाले एनडीए से है, न कि कमजोर हो चुकी राजद से हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव अपने दम पर सिर्फ एक बार चुनाव जीत पाए थे। जबकि स्मार्ट मीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर का उपयोग शुरू किया है, वे अब इसके खिलाफ हो गए हैं, क्योंकि उनके बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा, लोगों के मन में यह धारणा बन गई है कि स्मार्ट मीटर के जरिए उनके बिलों में छेड़छाड़ की जा रही है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल