लाइव न्यूज़ :

ईवीएम की सुरक्षा और टैम्परिंग मुद्दे पर प्रणब मुखर्जी ने जताई चिंता, कहा- अटकलों को खत्म करना आयोग की जिम्मेदारी

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2019 15:58 IST

इससे पहले सोमवार को प्रणब मुखर्जी ने चुनाव आयोग के काम की सराहना की थी। हालांकि, अब उन्होंने कहा कि अटकलबाजी की कोई भी जगह नहीं बची रहनी चाहिए क्योंकि यही हमारे लोकतंत्र का आधार है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रणब मुखर्जी ने कहा कि वह ईवीएम की सुरक्षा पर लेकर आ रही रिपोर्ट्स पर चिंतित हैंप्रणब मुखर्जी ने कहा- इस विवाद को खत्म करना चुनाव आय़ोग की जिम्मेदारीविपक्षी पार्टियां उठा रही हैं ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल

चुनाव आयोग की सराहना करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अब एक और बयान जारी कर कहा है कि वह ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आ रही रिपोर्ट्स को लेकर चिंतित हैं। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा फिलहाल अभी चुनाव आयोग के हाथ में हैं और यह आयोग की जिम्मेदारी है। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अटकलबाजी की कोई भी जगह नहीं बची रहनी चाहिए क्योंकि यही हमारे लोकतंत्र का आधार है। प्रणब मुखर्जी का ये बयान उस समय आया है जब देश भर में कई विपक्षी पार्टियों ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये हैं।

प्रणब मुखर्जी की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'मैं वोटर्स के फैसले से छेड़छाड़ की कथित कोशिशों की रिपोर्ट को लेकर चिंचित हूं। ईवीएम की जिम्मेदारी चुनाव आयोग के पास है। लोगों के फैसले को छुआ नहीं जाना चाहिए और बिना किसी संदेहे के इसकी रक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस मामले में यह जिम्मेदारी चुनाव आयोग के पास है। उन्हें ऐसा करना चाहिए और सभी अटकलों को खत्म करना चाहिए।'

इससे पहले सोमवार को प्रणब मुखर्जी ने चुनाव आयोग के काम की सराहना की थी। प्रणब मुखर्जी ने एक कार्यक्रम में कहा, आप उनकी आलोचना नहीं कर सकते हैं, यही चुनाव का सही रवैया है। यदि लोकतंत्र सफल हुआ है, यह मुख्यत: सुकुमार सेन से लेकर मौजूदा चुनाव आयुक्तों द्वारा अच्छे से चुनाव संपन्न कराने के कारण है।'

बता दें कि ईवीएम में गड़बड़ी सहित इसकी सुरक्षा को लेकर कई पार्टियों सवाल उठा रही हैं। यूपी-बिहार में कुछ जगहों पर भी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बहस और झड़प देखने को मिली। बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम में जहां आरजेडी ने ईवीएम बदलने की कोशिशों का आरोप लगाया है वहीं, यूपी के मऊ में पुलिस को बसपा समर्थकों पर भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्च करना पड़ा। ईवीएम का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है और 'ईवीएम हैकिंग' लगातार ट्रेंड में बना हुआ है।

इस बीच ईवीएम के मुद्दे पर मंगलवार को विपक्षी नेता चुनाव आयोग पहुंचे। दूसरी ओर चुनाव आयोग ने ईवीएम की सुरक्षा के मुद्दे पर उठे रहे सवालों और आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उत्तर प्रदेश के सीईओ ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा 'आपके वोट सीसीटीवी कवरेज और निगरानी के तहत सील ईवीएम कमरों में सुरक्षित हैं। ईवीएम को बदलने की कोई संभावना नहीं है। इसके लिए आप घबराएं नहीं और विश्वास रखें।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रणब मुख़र्जीचुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह