लाइव न्यूज़ :

20 जवानों की शहादत पर प्रणब मुखर्जी ने कहा- 'देश की अंतरात्मा को चोट पहुंचाई गई है, ऐसा दोबारा न हो'

By भाषा | Updated: June 18, 2020 05:48 IST

सोमवार रात (15 जून) पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी सैन्य झड़प के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा- सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि हमारे राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैंपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूरे देश के राजनीतिक वर्ग को आपसी सहयोग के साथ इस मसले पर सोचने के लिए कहा।

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों की मौत पर बुधवार (17 जून) को कहा कि देश की अंतरात्मा को चोट पहुंचाई गई है। ऐसा दोबारा न हो, इसके लिये सभी विकल्प तलाशने होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे राजनीतिक वर्ग को आपसी सहयोग के माध्यम से संतोषजनक तरीके से इससे निपटने की जरूरत है।

सोमवार रात (15 जून) पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में एक कर्नल समेत 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। इसे पांच दशक से भी अधिक समय बाद सबसे बड़ा सैन्य टकराव बताया गया है। मुखर्जी ने एक बयान में कहा, ''सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि हमारे राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं।''

उन्होंने कहा, ''देश की अंतरात्मा को चोट पहुंचाई गई है। पूरे राजनीतिक वर्ग को आपसी सहयोग के माध्यम से संतोषजनक तरीके से इससे निपटने की जरूरत है । इसके लिये केंद्र सरकार को सशस्त्र बलों समेत विभिन्न हितधारकों को साथ लेना चाहिये।'' पूर्व राष्ट्रपति ने सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि हमारी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने वाले वीर जवानों की शहादत से बढ़कर भारत माता की कोई और सेवा नहीं हो सकती। उनके बलिदान के दम पर ही हम स्वतंत्र हैं।''

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज