लाइव न्यूज़ :

प्रमोद महाजन पुण्यतिथिः जिसे करते थे सबसे ज्यादा प्यार, उसी ने छलनी कर दिया सीना!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 3, 2018 12:35 IST

प्रमोद महाजन को भारतीय जनता पार्टी का 'चाणक्य' कहा जाता था। वो अक्सर कहते थे, पेप्सी और प्रमोद महाजन कभी अपना फॉर्मूला नहीं बताते।

Open in App

22 अप्रैल 2006 की साधारण सुबह थी। प्रमोद महाजन अपने आवास पर ही आराम कर रहे थे। तभी वहां उनके सगे भाई प्रवीण महाजन पहुंचे। प्रवीण को शिकायत थी कि प्रमोद उन्हें दरकिनार करते हैं। किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में बहस शुरू हो गई। 15 मिनट के झगड़े के बाद प्रवीण ने अपने 0.32 ब्राउनिंग पिस्टल निकाली और प्रमोद महाजन पर ताबड़तोड़ चाल गोलियां चला दी। पहली गोली का निशाना चूक गया लेकिन बाकी की तीन गोलियां प्रमोद महाजन के शरीर को छलनी कर गई। आनन-फानन में प्रमोद को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 3 मई 2006 को उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः नरगिस की फैमिली पिक्स, देखिए कैसे क्यूट संजू बाबा को बंदूक चलाना सिखा रही हैं मदर इंडिया

प्रमोद महाजन भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे। वो दौर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी का था। सांठ-गांठ में माहिर प्रमोद महाजन को बीजेपी का 'चाणक्य' माना जाता था।

वो अक्सर मजाक में कहते थे, 'पेप्सी और प्रमोद महाजन कभी अपना फॉर्मूला नहीं बताते।'

चुनाव दर चुनाव प्रमोद महाजन ने अपनी रणनीतिक कुशलता को साबित किया। 1997 में अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिनों की सरकार में वो रक्षामंत्री रहे। 1998 में प्रधानमंत्री के सलाहकार रहे। उसके बाद उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी बना दिया गया। प्रमोद महाजन की राजनीतिक विरासत को उनकी बेटी पूनम महाजन संभाल रही हैं।

यह भी पढ़ेंः Viral Video: भैया-भैया चिल्लाती रही लड़की, नाबालिगों ने सरेआम उतार दी सलवार

प्रमोद महाजन की हत्या करने वाले उनके भाई प्रवीण महाजन को अपने कृत्य का उम्र भर पछतावा रहा। भाई को गोली मारने के बाद प्रवीण ने सरेंडर कर दिया। 18 दिसंबर 2007 को हत्या के जुर्म में प्रवीण को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। जेल में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। उन्हें इलाज के लिए पैरोल पर रिहा किया गया। प्रवीण की 3 मार्च 2010 को अस्पताल में मौत हो गई। एक इंटरव्यू में प्रवीण ने कहा,

'मैंने उन्हें नहीं मारा। वह बस 15 मिनट का झगड़ा था और एक पल के गुस्से में मैंने गोली चला दी। मैं आज तक उस दिन के लिए पछताता हूं। वो मुझे प्यार से चंदू कहकर बुलाते थे। वो मुझे सबसे ज्यादा प्यार करते थे।"

टॅग्स :पुण्यतिथिमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास