लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna Video Controversy: प्रज्वल रेवन्ना के कथित 'सेक्स स्कैंडल' की पीड़ित महिलाओं ने साझा की आपबीती, बोलीं- "जब वो घर आते थे तो हमें डर लगता था"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 29, 2024 09:48 IST

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल की रिपोर्ट सामने आने के बाद कर्नाटक में बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल से कर्नाटक में खड़ा हुआ बड़ा सियासी विवाद प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन से जेडीएस के सांसद हैं शिकायत करने वाली महिलाओं ने कहा कि रेवन्ना अपने घर में अश्लील हरकतें करते थे

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल की रिपोर्ट सामने आने के बाद कर्नाटक में बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ नागलक्ष्मी द्वारा लिखे पत्र के बाद सिद्धारमैया सरकार ने कथित घटना की जांच के लिए बीते रविवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कुछ अश्लील वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में वायरल हो रहे हैं। रेवन्ना के घर पर काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना और उनके विधायक पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि अन्य पीड़ितों द्वारा अपनी आपबीती सुनाने के बाद और वायरल वीडियो देखने के बाद उन्होंने पिता-पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने कहा कि नौकरी के चौथे महीने में प्रज्वल रेवन्ना ने उसे अपने क्वार्टर पर बुलाना शुरू कर दिया। उसने कहा, "छह महिला स्टाफ सदस्यों वाले घर में जब भी प्रज्वल रेवन्ना घर लौटते थे तो हमें बहुत डर लगता था। यहां तक ​​कि पुरुष सहकर्मियों ने भी हमें रेवन्ना से सावधानी बरतने के लिए आगाह किया था।''

महिला ने आरोप लगाया कि एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना दोनों ने अपने घरों में काम करने वाली महिलाकर्मियों का यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने कहा, “जब भी एचडी रेवन्ना की पत्नी वहां नहीं होती थी, वह महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाते थे और फल देते समय उन्हें छूते था। वह साड़ी की पिन निकाल देते था और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते थे।”

शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो कॉल पर उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा, "बार-बार कॉल करने के बाद मेरी बेटी ने रेवन्ना का नंबर ब्लॉक कर दिया था।"

इस मामले में पुलिस ने सांसद रेवन्ना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) जैसी धाराएं शामिल हैं।

इस बीत कहा जा रहा है कि मामले की जांच राज्य सरकार द्वारा एसआईटी को सौंपे जाने के बाद सांसद प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर जर्मनी चले गए हैं।

इस संबंध में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “यदि प्रज्वल रेवन्ना विदेश चला गये हैं तो एसआईटी उसे वापस लाने और जांच जारी रखने के लिए जिम्मेदार होगी। हम एसआईटी को इस या उस तरीके से जांच करने के लिए नहीं कहेंगे।"

वहीं उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा, ''हमारा सिर शर्म से झुक रहा है। मैंने खुद मीडिया में देखा कि वह 'भाग गया' है। यह एक अक्षम्य अपराध है। यह शर्म की बात है। वह एक सांसद और एक पूर्व प्रधानमंत्री के पोता ऐसा काम कर रहा है।"

भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का हिस्सा जेडीएस ने हासन से प्रज्वल रेवन्ना को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है, जहां दूसरे चरण की वोटिंग में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाजनता दल (सेक्युलर)कर्नाटकPoliceFIR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम