लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को बताया देशभक्त तो दिग्विजय सिंह भड़के, कहा- पीएम मोदी और शाह मांगे माफी

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 16, 2019 22:25 IST

दिग्विजय सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह माफी मांगे। जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है मैं उसकी घोर निंदा करता हूं। गोडसे एक हत्यारा था और उसे महिमा मंडित करना देशभक्ति नहीं एक राष्ट्रद्रोह है।

Open in App

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के उस बयान से हंगामा खड़ा हो गया जिसमें उन्होंने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' करार दिया। हालांकि उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया। लेकिन, इस बीच गुरुवार (16 मई) को कांग्रेस के भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से माफी मांगने के लिए कहा है। 

दिग्विजय सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह माफी मांगे। जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है मैं उसकी घोर निंदा करता हूं। गोडसे एक हत्यारा था और उसे महिमा मंडित करना देशभक्ति नहीं एक राष्ट्रद्रोह है।

आपको बता दें कि प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया। प्रज्ञा सिंह का यह बयान हाल में कमल हासन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी कहा था। प्रज्ञा ने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे। वैसे लोग जो उन्हें आतंकी कह रहे हैं उन्हें खुद के अंदर झांक कर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव के बाद जवाब मिल जाएगा।

इससे पहले कमल हासन ने कहा था कि आजाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। हालांकि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर के 'नाथूराम गोडसे देशभक्त' बयान की बीजेपी ने निंदा की। बीजेपी का कहना है कि पार्टी इस बयान का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान 'नाथूराम गोडसे देशभक्त' पर खेद जताया है। बीजेपी द्वारा 'नाथूराम गोडसे देशभक्त' वाले बयान पर निंदा करने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिय देते हुए कहा है कि पार्टी की लाइन मेरी लाइन है। उन्होंने कहा कि अपने संगठन बीजेपी में मैं निष्ठा रखती हूं, उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन मेरी लाइन है।

उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं और उनका सामना इस सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है। इस सीट पर वोटिंग 12 मई को समाप्त हो चुका है।

 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरदिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो