लाइव न्यूज़ :

पॉजिटिव स्टोरी: राजस्थान के 22 साल के कारपेंटर को विकिपीडिया ने बनाया संपादक, साधारण मोबाइल से लिखे 1800 आर्टिकल

By अनुराग आनंद | Updated: January 11, 2021 15:19 IST

राजू जांगिड के मेहनत को देखते हुए 2016 में विकिपीडिया ने उन्हें एक लैपटॉप और एक मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन दिया था। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजू जांगिड एक विकिपीडिया संपादक के रूप में कई साइबर सम्मेलनों में भाग ले रहे हैं।राजू जांगिड जोधपुर जिले के एक छोटे से गांव से आते हैं।

नई दिल्ली: एक कहावत है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से इंसान किसी भी चुनौतियों का सामना कर सकता है। यही नहीं मेहनती और संकल्पित इंसान अपने बड़े से बड़े सपनों को साकार कर सकता है। राजस्थान के राजू जांगिड नाम के एक बढ़ई (कारपेंटर) ने इसे काफी हद तक सही साबित कर दिखाया है।

 इसे अपनी मातृभाषा हिंदी के प्रति प्रेम कहें या कुछ नया करने का उनका जुनून जो बीच में स्कूली पढ़ाई छोड़ चुके पेशे से एक कारपेंटर(बढ़ई) एक विकिपीडिया संपादक में बदल गया और अपने साधारण पुराने मोबाइल से उन्होंने इसके पेज के लिए 1,800 आर्टिकल लिख डाले।

विकिपीडिया पर 57,000 पृष्ठों का संपादन भी किया-

यही नहीं उन्होंने मोबाइल के हिंदी वर्णमाला वाले कीपैड का उपयोग करके विकिपीडिया पर 57,000 पृष्ठों का संपादन भी किया। टाइम्स नाऊ के अनुसार, उनके जुनून को देखते हुए, 2016 में विकिपीडिया ने उन्हें एक लैपटॉप और एक मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन दिया था। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

अब राजू जांगिड विकिपीडिया टीम के अहम हिस्सा बन गए हैं। वह उच्च गुणवत्ता की साइबर सामग्री को क्यूरेट कर रहे हैं और एक विकिपीडिया संपादक के रूप में कई साइबर सम्मेलनों में भाग ले रहे हैं।

जोधपुर जिले के एक छोटे से गांव से हैं राजू जांगिड

राजू जांगिड जोधपुर जिले के एक छोटे से गांव से आते हैं। अपनी मातृभाषा हिंदी के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें विकिपीडिया संपादक बना दिया। खबरों के अनुसार, जांगिड ने यह सबकुछ अपने उस मोबाइल के बल पर किया है, जो काफी महंगा भी नहीं बल्कि एक सामान्य सा मोबाइल था और जिसमें अंग्रेजी और हिंदी दोनों के कीपैड थे। अपने इसी मोबइल से जांगिड ने अपने सपने को साकार किया। 

"गांव के बारे में विकिपीडिया पर सारी अहम जानकारी अपलोड करना चाहते थे"

राजू जांगिड बताते हैं कि विकिपीडिया पर इन लेखों को टाइप करने का एकमात्र कारण यह था कि मुझे इस वेबसाइट पर हिंदी में अपने गांव के बारे में कुछ भी जानकारीपूर्ण नहीं मिला था। ऐसे में मैं अपने गांव के बारे में विकिपीडिया पर सारी अहम जानकारी अपलोड करना चाहता था। जांगिड़ ने बताया कि उसने कक्षा 12 में स्कूल छोड़ दिया था। लेकिन, किसी तरह से बाद में 12वीं पास करने के बाद बढ़ई के काम और विकिपीडिया पर लिखने के साथ ही बीए की पढ़ाई भी पूरी की। 

टॅग्स :राजस्थानजोधपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी