लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण से सुर-संगीत पर भी असर, ‘राग दरबारी संकट में, कई कलाकार के गले खराब हैंः हंसराज हंस

By भाषा | Updated: November 18, 2019 15:46 IST

सदन में शून्यकाल के दौरान पंजाब के प्रसिद्ध गायक एवं भाजपा सांसद हंसराज हंस ने कहा कि दिल्ली में कई नामी कलाकार रहते हैं जिनके गले खराब हैं। ‘राग दरबारी’ के लिए संकट पैदा हो गया है। इनके ‘सुर-संगीत’ के बचाव के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के इस पक्ष की ओर भी सभी लोगों को गौर करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मौसम के बदलते मिजाज को कैसे ठीक किया जाए।मंडल ने शून्यकाल में सुझाव दिया कि देश में लोगों के कामकाज के घंटों को कम किया जाना चाहिए।

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण से आम आदमी ही नहीं बल्कि ‘‘सुर-संगीत’’ पर पड़ने वाले असर की ओर ध्यान दिलाते हुए पंजाब के प्रसिद्ध गायक एवं भाजपा सांसद हंसराज हंस ने लोकसभा में सोमवार को मांग की कि राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले कई नामी गायक एवं कलाकारों के ‘सुर-संगीत’ की रक्षा होनी चाहिए।

सदन में शून्यकाल के दौरान हंस ने कहा कि दिल्ली में कई नामी कलाकार रहते हैं जिनके गले खराब हैं। ‘राग दरबारी’ के लिए संकट पैदा हो गया है। इनके ‘सुर-संगीत’ के बचाव के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के इस पक्ष की ओर भी सभी लोगों को गौर करना चाहिए।

जदयू के कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मौसम के बदलते मिजाज को कैसे ठीक किया जाए, इस पर सदन को चर्चा करनी चाहिए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने शून्यकाल में महाराष्ट्र में किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग की।

तेदेपा के जयदेव गल्ला ने आंध्र प्रदेश में मीडिया से जुड़े आंध्र प्रदेश सरकार के शासनादेश का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। भाजपा के अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हवाई सेवाएं आरंभ करनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस की प्रतिमा मंडल ने शून्यकाल में सुझाव दिया कि देश में लोगों के कामकाज के घंटों को कम किया जाना चाहिए ताकि लोगों को तनाव से राहत मिल सके और उत्पादकता भी बढ़ सके। भाजपा के सुरेश कश्यप, राजू बिष्टा, संजय सेठ, देवजी पटेल, नारायणभाई कछाड़िया, अजय मिश्रा और भारती पवार, कांग्रेस के विष्णु प्रसाद, बीजू जनता दल के रमेश चंद्र मांझी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की गीता विश्वनाथ ने अपने अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे उठाए। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रदिल्लीदिल्ली सरकारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos