लाइव न्यूज़ :

नक्सल प्रभावित कांकेर में मतदान कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2019 11:58 IST

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान ड्यूटी के दौरान सहायक शिक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है।शिक्षक नरेटी की ड्यूटी आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई थी।

कांकेर, 18 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बृहस्पतिवार को मतदान ड्यूटी के दौरान सहायक शिक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। कांकेर जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कामता मतदान केंद्र में तैनात सहायक शिक्षक तुकालु राम नरेटी की आज दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शासकीय शिक्षक नरेटी की ड्यूटी आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई थी। आज सुबह छह बजे मतदान शुरू होने से पहले नरेटी ने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। घटना के तत्काल बाद वहां मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि नरेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके स्थान पर अन्य मतदान कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान जारी है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है। मतगणना 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावछत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019कांकेर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"