लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा जेल में रहते हुए सोनिया गांधी को फोन करने की बात कहे जाने पर गरमाई सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2023 16:07 IST

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कोर्ट से मांग की है कि लालू यादव पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने जेल मैनुअल का उल्लंघन किया है। वहीं, राजद और जदयू के नेता इस मसले पर लालू यादव के बचाव में तरह तरह के तर्क दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव के द्वारा कांग्रेस के कार्यक्रम में जेल से सोनिया गांधी को फोन किए जाने पर सियासत गरमाईविजय कुमार सिन्हा ने कोर्ट से मांग की है कि लालू यादव पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने जेल मैनुअल का उल्लंघन किया

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा कांग्रेस के कार्यक्रम में जेल से सोनिया गांधी को फोन किए जाने पर सियासत गरमा गई है। लालू यादव के एक बयान के बहाने भाजपा के बड़े से छोटे नेता कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेते हुए जेल भेजने की मांग जोर-शोर से करने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कोर्ट से मांग की है कि लालू यादव पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने जेल मैनुअल का उल्लंघन किया है। वहीं, राजद और जदयू के नेता इस मसले पर लालू यादव के बचाव में तरह तरह के तर्क दे रहे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि जब वह जेल में थे तो उन्होंने केवल अय्याशी की है। इसलिए कोर्ट को उनके खिलाफ संज्ञान लेकर उन्हें सजा देनी चाहिए। उन्होंने कानून को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए लालू ने सोनिया गांधी से फोन पर बात की है जो कि जेल मैन्युअल का उल्लंघन है। इसलिए न्यायालय को उनके बयान का संज्ञान लेकर उनको एक बार फिर से सजा देनी चाहिए। लालू यादव ने रांची होटवार जेल में रहकर कानून को तोड़ा है। 

उन्होंने कहा की जेपी के चेले ने कांग्रेस के विरोध में राजनीति की है, लेकिन कांग्रेस कार्यालय बुलाकर कांग्रेस ने ही उनका अपमान किया है। कांग्रेस समय- समय पर ऐसे ही अपमान करती रही है। वहीं लालू यादव के बयान पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने कुछ गलत नहीं कहा है। अखिलेश सिंह के प्रति अपनत्व भाव उन्होंने प्रकट किया है। सोनिया गांधी से उनके पुराने संबंध हैं, यह किसी से छुपा नही है। 

लालूजी के बयान का बहाने भाजाअ वाले झूठा स्वांग रच रहे हैं। वे परेशान हैं पर भाजपा के परेशान होने से कुछ नहीं होता है। उधर, जदयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने बचाव करते हुए कहा कि लालू यादव ने गलती से ऐसा बयान दिया होगा, यह स्लिप ऑफ टंग है। लालू यादव का उम्र हो गया है। याददाश्त भी कमजोर होगा। उनका बड़ा ऑपरेशन हुआ है। इस लिए स्लिप ऑफ टंग हुआ होगा।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीसोनिया गाँधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी