लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कंगना पर राजनीति जारी, इस बीच कोरोना हुआ बेकाबू 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2020 15:12 IST

पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव सरकार जितनी क्षमता कंगना रनौत के मसले पर लगा रही है, अगर उसका 50 फीसदी भी कोरोना से लड़ाई में लगा लेती तो इतने लोगों की जान ना जाती।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार से गुरुवार तक पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 23 हजार 446 नए केस दर्ज किए गए हैं।आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को एक दिन में 14 हजार 253 मरीजों को ठीक हो जाने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।पूर्व सीएम दवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार को लगता है कि उनकी लड़ाई कंगना से है ना कि कोरोना से।

मुंबई: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्यों में से एक है। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कंगना रनौत को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। सरकार व विपक्ष दोनों को ध्यान कंगना रनौत के मुद्दे पर है। ऐसे में कोरोना आसानी से महाराष्ट्र में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार को एक बार फिर से कोरोना के 23 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार से गुरुवार तक पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 23 हजार 446 नए केस दर्ज किए गए हैं और इस वायरस की वजह से 448 और मरीजों की मौत हो गई है।

बता दें कि इस मामले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव सरकार जितनी क्षमता कंगना रनौत के मसले पर लगा रही है, अगर उसका 50 फीसदी भी कोरोना से लड़ाई में लगा लेती तो इतने लोगों की जान ना जाती। 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को लगता है कि उनकी लड़ाई कंगना से है ना कि कोरोना से। कोरोना से कितने लोग मर रहे हैं लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को एक दिन में 14 हजार 253 मरीजों को ठीक हो जाने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 10 लाख हो गई है। अब तक 28 हजार 282 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इलाज के बाद कुल 7 लाख 715 लोगों को डिस्चार्ज किया चुका है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 61 हजार से अधिक है।

टॅग्स :कंगना रनौतदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज