लाइव न्यूज़ :

बिहार में हुए बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछा गया सियासी प्रश्न, भाजपा ने उठाया सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2023 15:03 IST

बिहार में चल रही बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब यही सवाल पूछा गया है कि इंडिया का फुलफॉर्म क्या है? बीपीएससी द्वारा शिक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण चल रहा है। इसमें एक लाख 20 हजार पदों पर भर्ती चल रही है। 15 दिसंबर को भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन था। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में हुए बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में इंडिया का फुलफॉर्म प्रश्न पूछे जाने पर सियासत गर्मा गई हैइंडिया का फुलफॉर्म पूछने के बीपीएससी के निर्णय को भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रचार का तरीका बतायालोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया बना

पटना:बिहार में हुए बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में इंडिया का फुलफॉर्म प्रश्न पूछे जाने पर सियासत गर्मा गई है। इंडिया का फुलफॉर्म पूछने के बीपीएससी के निर्णय को भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रचार का तरीका बताया है। परीक्षा में राजनीतिक दलों के गठबंधन से जुड़े सवाल पूछने को भाजपा सस्ते प्रचार का माध्यम बताते हुए नीतीश सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने का आरोप लगा रही है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया बना है। लेकिन इंडिया का फुलफॉर्म क्या है, आज भी यह ज्यादातर लोगों की जुबान पर याद नहीं है। लेकिन बिहार में चल रही बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब यही सवाल पूछा गया है कि इंडिया का फुलफॉर्म क्या है? बीपीएससी द्वारा शिक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण चल रहा है। इसमें एक लाख 20 हजार पदों पर भर्ती चल रही है। 15 दिसंबर को भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन था। 

इस परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे गए थे, जिसमें सवाल नंबर 58 में विपक्षी राजनैतिक दलों के गठबंधन इंडिया का फुलफॉर्म क्या है, यह सवाल पूछा गया। इस परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बीपीएससी के द्वारा यह सवाल पूछे जाने पर भाजपा के प्रवक्ता डॉ राम सागर सिंह ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव द्वारा बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा को प्रचार का अड्डा बनाया जा रहा है। 

इस परीक्षा के माध्यम से ये लोग इंडिया का प्रचार करने में लगे हैं। उन्होंने परीक्षा में इंडिया का फुलफॉर्म पूछने पर गहरी आपत्ति जताई। रामसागर ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी एक ऐसे गठबंधन का फुल फॉर्म छात्रों से पूछ रहे हैं, जिसका पूरा नाम उनके ही 95 फीसदी नेता नहीं जानते हैं। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी इस गठबंधन का बुरा हश्र हुआ है। बावजूद इसके अब बीपीएससी की आड़ में इंडिया का प्रचार किया जा रहा है जो निंदनीय है। 

उल्लेखनीय है कि बिहार में शिक्षक भर्ती को मौजूदा नीतीश सरकार अपनी एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। पहले चरण में 1.20 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है। अब दूसरे चरण में एक बार फिर से उसी तरह से भर्ती की तैयारी है।

टॅग्स :बिहारBJPइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल