लाइव न्यूज़ :

अगले महीने बिहार में चढ़ेगा सियासी पारा, भाजपा और महागठबंधन दिखाएंगी ताकत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2023 15:43 IST

एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी विपक्षी एकता की मजबूती को दिखाने के लिए ताल ठोंक चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी नीतीश की काट के लिए अपने सबसे बड़े हथियार नरेंद्र मोदी पर दांव खेला है

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जून माह में मौसम की तपिश के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ जाएगा।जून माह में देह झुलसा देने वाली गर्मी के बीच सियासी दल एक दूसरे पर शब्दबाणों की बौछार करेंगे।12 जून को विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा भी चार बड़ी रैलियां करने जा रही है।

पटना: बिहार में जून माह में मौसम की तपिश के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ जाएगा। जून माह में देह झुलसा देने वाली गर्मी के बीच सियासी दल एक दूसरे पर शब्दबाणों की बौछार करेंगे। एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी विपक्षी एकता की मजबूती को दिखाने के लिए ताल ठोंक चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी नीतीश की काट के लिए अपने सबसे बड़े हथियार नरेंद्र मोदी पर दांव खेला है। 

12 जून को विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा भी चार बड़ी रैलियां करने जा रही है। जिसमें एक रैली में पीएम मोदी के भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टियों की महा बैठक के बाद पीएम मोदी कभी भी बिहार का दौरा कर सकते हैं, जहां वह एक जनसभा का संबोधन कर सकते हैं। 

हालांकि अभी तारीख तय नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि 15 जून के बाद पीएम मोदी बिहार आएंगे। जबकि अन्य रैलियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान अब तक के 9 साल के दौरान भाजपा सरकार की तरफ से किए गए कार्यों का हिसाब लोगों के बीच दिया जायेगा और महागठबंधन समेत नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला जायेगा। 

पीएम मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि हम लोंगों ने पीएम के बिहार दौरे के लिए समय की मांग की थी, अब लगभग उनके दौरे की सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि 15 जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बिहार के लिए हो सकता है।

उधर, भाजपा विरोधी दलों के द्वारा 12 जून को बैठक कर यह रणनीति तैयार की जाएगी कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ लोगों को कैसे एकजुट किया जाए और विपक्ष के तरफ से पीएम का चेहरा किसे बनाया जाए।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBharatiya Janata Partyजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार