लाइव न्यूज़ :

पुलिसकर्मियों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, आठ कर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:09 IST

Open in App

मदिकेरी (कर्नाटक), 13 जून मदिकेरी शहर में पिछले हफ्ते लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मानसिक रूप से विक्षिप्त 50 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना के बाद आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

कर्नाटक दक्षिणी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण मधुकर पवार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मृतक के भाई रॉबिन डीसूजा की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि विराजपेट के पुलिस उपाधीक्षक ने आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर उन सभी को निलंबित कर दिया गया है।

पवार ने कहा, “अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम) द्वारा जांच की जा रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, हम मामले को सीआईडी को सौंप रहे हैं।”

परिवार के सदस्यों ने बताया कि रॉय डीसूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह अपनी मां के साथ रह रहा था जबकि उसका भाई रॉबिन बेंगलुरु में था।

उन्होंने बताया कि रॉय आठ जून को देर रात अपने घर से भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसे घूमते-फिरते देखा और उससे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर पूछताछ की तथा उसे पीटा।

परिवार ने बताया कि नौ जून की सुबह उसकी मां को थाने में बुलाया गया, जहां रॉय बेहोश पड़ा था।

उसे पहले स्थानीय निजी अस्पताल और फिर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रॉबिन मदिकेरी आया और पुलिस अधीक्षक क्षमा मिश्रा के पास शिकायत दर्ज कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो