लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस ने होटल में छापा मारा, देह व्यापार का पर्दाफाश

By भाषा | Updated: July 11, 2021 09:38 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 11 जुलाई नोएडा में पुलिस ने शुक्रवार रात एक होटल में छापा मारकर वहां चलाए जा रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया और इस संबंध में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 36 में स्थित एक होटल पर शनिवार देर रात छापा मारा और वहां चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक महिला तथा अंकित एवं दीपांशु नामक दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधक अजय कुमार मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, चार मोबाइल फोन, 6,900 रूपए नकद राशि और सीसीटीवी के डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज