लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पुणे में होटल कर्मी को धमकाने, रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:10 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक होटल और बार में कथित तौर पर धमकी देने और जबरन वसूली करने के आरोप में 28 वर्षीय एक पुलिस उप निरीक्षक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के नियंत्रण कक्ष से संबद्ध उप-निरीक्षक मिलन कुरकुटे ने शहर के मुंढवा इलाके में एक होटल और बार में जा कर कथित तौर पर 7,000 रुपये की मांग की थी। मुंडवा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "कुरकुटे उस समय छुट्टी पर थे जब वह वर्दी में मुंडवा स्थित एक होटल में गए और रुपयों की मांग की। प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।" पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद कुरकुटे को निलंबित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें सूचना मिली कि कुरकुटे कथित तौर पर मुंढवा के एक होटल और बार में गए और कर्मचारियों को धमकाया। हमारे अधिकारियों ने मुंढवा पुलिस से बात की और घटना के सीसीटीवी फुटेज हासिल किए। इसके आधार पर हमने कुरकुटे को निलंबित कर दिया है।" उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी पहले भी रिश्वत के एक मामले में संलिप्त था और उनके रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने उन्हें बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी