लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में किसान पर बरगाई गईं थीं लाठियां, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए जांच के आदेश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 28, 2018 20:24 IST

प्रदेश के रायसेन व शिवपुरी के करैरा में यूरिया लेने के लिए लाइन में लगे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गये बलप्रयोग के मामले को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई. 

Open in App

राज्य में यूरिया संकट के चलते किसान अब भी परेशान है. इसके चलते जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं. किसानों के प्रदर्शन के दौरान राज्य के रायसेन और करैरा में हुए लाठी चार्ज मामले को लेकर आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नाराजगी जताई और पुलिस महानिदेशक को जांच के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात भी की.

प्रदेश के रायसेन व शिवपुरी के करैरा में यूरिया लेने के लिए लाइन में लगे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गये बलप्रयोग के मामले को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई. 

उन्होंने पुलिस महानिदेशक को इसकी जांच के निर्देश दिये है और कहा है कि जांच करे कि किसानो पर बलप्रयोग की स्थिति क्यों बनी. कानून व्यवस्था के पालन के लिए बलप्रयोग किया गया या अनावश्यक कारण से बल प्रयोग किया गया, इसकी जांच हो. अनावश्यक बलप्रयोग पर दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही करें. 

इस घटना के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर पूर्व में प्रशासन को निर्देश दिए थे कि यह किसान हितैषी सरकार है. इसमें किसानो का दमन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह पूर्व की सरकार नहीं है , जिसमें किसानो के सीने पर गोलियां तक दागी गई.

उल्लेखनीय है कि सरकार के दावों के बाद की प्रदेश में लगातार यूरिया की आवक हो रही है, इसके बाद अब भी यूरिया के संकट से किसानों को जूझना पड़ रहा है. कुछ दिनों पहले यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया था. 

रायसेन, राजगढ़, विदिशा, छतरपुर, टीकमगढ़ और अशोकनगर में किसानों का आक्रोश देखने को मिला था. वहीं राजगढ़-विदिशा में किसानों ने चक्काजाम किया था. स्थिति यह हो गई थी कि अशोकनगर और टीकमगढ़ में पुलिस के पहरे में यूरिया बांटा गया था. वहीं गुना में लाठीचार्ज किया गया था.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई