लाइव न्यूज़ :

CAA: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र निकालना चाहते थे जुलूस, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: December 18, 2019 06:07 IST

संशोधित नागरिकता अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के समर्थन में विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आज मुख्य गेट से रविदास गेट तक जुलूस के रूप में पद यात्रा किया जाना प्रस्तावित था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने नोटिस का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी है। शहर में धारा 149 सीआरपीसी लागू है।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों को पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 149 के तहत विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जुलूस नहीं निकालने के लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस ने नोटिस का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी है।

संशोधित नागरिकता अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के समर्थन में विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आज मुख्य गेट से रविदास गेट तक जुलूस के रूप में पद यात्रा किया जाना प्रस्तावित था।

यह मामला संज्ञान में आते ही लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी ने छात्रों को हिदायत देते हुए विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जुलूस नहीं निकालने का नोटिस जारी किया। तिवारी ने बताया, ‘‘ शहर में धारा 149 सीआरपीसी लागू है।

इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जुलूस नहीं निकालने के लिए कहा गया है। यदि छात्र जुलूस निकालते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAfghanistan से Indian Ambassador देश लौटे, Taliban की मजबूती के लिए Afghan नेता जिम्मेदार: Joe Biden

भारतदिल्ली हिंसाः जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस रिमांड, राजद्रोह, हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, जानिए पूरा मामला

क्राइम अलर्टदिल्ली हिंसाः कोर्ट ने शर्जील इमाम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, यूएपीए के तहत अरेस्ट

क्राइम अलर्टदिल्ली हिंसा: संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन, कोर्ट ने गिरफ्तार छात्रा को जमानत दी

क्रिकेटदिल्ली हिंसा पर इस बड़े क्रिकेटर ने लोगों से की खास अपील, कहा- अपने ही अपनों को क्यों...

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप