लाइव न्यूज़ :

पुलिस निरीक्षक बिश्नोई के बेटे ने भी आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:29 IST

Open in App

शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी इलाके में 15 साल के ​किशोर लक्ष्य ने मंगलवार को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। लक्ष्य के पिता पुलिस निरीक्षक विष्णुदत्त बिश्रोई ने भी 13 माह पहले आत्महत्या कर ली थी और उस प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि लक्ष्य ने मंगलवार को अपने कमरे के बाथरूम में फांसी लगा ली। उसकी बहन एवं मां को सबसे पहले इसका पता चला और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए चर्चित राजगढ़ (चुरू) के तत्कालीन थाना प्रभारी (एसएचओ) विष्णुदत्त ने पिछले साल 22 मई की रात अपने सरकारी क्वार्टर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाजपा एवं बसपा के कुछ विधायकों और अन्य नेताओं ने भी स्थानीय कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनियां पर थानाधिकारी पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था । हालांकि पूनियां ने इन आरोपों का खंडन किया। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल