लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने हथियार, विस्फोटक मिलने के बाद अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के बेटे को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:11 IST

Open in App

पंजाब पुलिस ने अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के बेटे गुरमुख सिंह को उनके जालंधर स्थित घर और दफ्तर में छापों में एक टिफिन बम, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले के सिलसिले में फगवाड़ा से गुरमुख के एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जब्त किये गये हथियार पाकिस्तान की आईएसआई और खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूहों द्वारा पंजाब में ‘आतंकवाद को फिर से जिंदा करने और शांति तथा सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने’ के लिए अनेक आतंकवादी हमले करने के लिहाज से भेजी गयी एक बड़ी खेप का हिस्सा थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने फगवाड़ा से गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक पिस्तौल जब्त किया। उन्होंने बताया कि उससे मिली पिस्तौल पिछले कुछ महीने में ड्रोनों से सीमापार से भेजी गयी हथियारों की खेप में शामिल थी। गगनदीप ने खुलासा किया था कि इस खेप का बड़ा हिस्सा उसके दोस्त गुरमुख सिंह ने छिपा रखा है जो अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार का बेटा है। इसके बाद पुलिस ने जालंधर के हरदयाल नगर में गुरमुख के घर पर छापा मारा। प्रवक्ता ने बताया कि उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड, एक बॉक्स डिटोनेटर, दो ट्यूब जिनमें आरडीएक्स होने का शक है, अत्यंत विस्फोटक पीले तार का एक रोल, 3.75 लाख रुपये नकदी, दो पिस्तौल के साथ दो मैगजीन और 14 भारतीय पासपोर्ट जब्त किये गये हैं। पुलिस ने जालंधर बस स्टैंड के पास उसके कार्यालय पर छापा मारा और तीन हैंड ग्रेनेड, एक टिफिन बम तथा पिस्तौल की चार मैगजीन बरामद कीं। इस बीच अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने जालंधर में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को उनके आवास पर छापा मारा। रोडे के अनुसार छापा मारने वाले दल ने बताया कि वे गुरमुख सिंह को लेने आये हैं क्योंकि उसके पास कुछ आपत्तिजनक सामान हैं। रोडे ने दावा किया कि अधिकारियों ने गुरमुख के कमरे में पूरी तरह जांच की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद वे गुरमुख को अपने साथ ले गये। वे एक घंटे बाद लौटे और उन्हें बताया कि वे उनके घर की तलाशी फिर से करना चाहते हैं। रोडे के अनुसार उन्होंने जांच दल से कहा कि वे दोबारा जांच कर सकते हैं लेकिन वह उनके साथ इस दौरान नहीं रह सकते क्योंकि सेहत की वजह से वह सीढ़ी चढ़कर ऊपरी मंजिल पर नहीं जा सकते। रोडे ने दावा किया कि बाद में पुलिस दो-तीन बैग लेकर नीचे उतरी। गुरमुख और गगनदीप के खिलाफ फगवाड़ा में विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, विस्फोटक तत्व अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे कुछ दिन पहले अमृतसर के लोपोक में डालेक गांव से एक टिफिन बॉक्स में छिपाकर रखा हुआ आईईडी, पांच हैंड ग्रेनेड और 9 एमएम पिस्तौल के 100 कारतूस मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने मारी गोली

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर