लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हमले से संबंधित वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मनोज यादव को किया गिरफ्तार, वीडियो को बताया फर्जी

By रुस्तम राणा | Updated: March 7, 2023 20:49 IST

ताम्बरम सिटी पुलिस ने इस मामले की जांच की और पता चला, यह वीडियो मनोज यादव द्वारा लोकप्रियता हासिल करने और प्रवासी श्रमिकों के बीच अशांति पैदा करने के लिए बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुआ मनोज यादव झारखंड का रहने वाला हैपुलिस ने कहा कि उसने प्रसिद्धी पाने के लिए झूठा वीडियो बनाया थामनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

चेन्नई: हाल ही में तमिलनाडु के तिरुपुर और कोयंबटूर जिलों से दो वीडियो वायरल हुए थे जिसमें दावा किया गया था कि बिहार के मजदूरों पर हमला किया जा रहा है। इस मामले में मंगलवार को तमिलनाडु पुलिस ने झारखंड मनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और वीडियो को फर्जी बताया है।  

पुलिस ने बताया कि झारखंड के मनोज यादव और उनके मित्र, जो मराईमलाई नगर क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी श्रमिक हैं, ने एक वीडियो बनाया जैसे कि उन्हें तमिल लोगों द्वारा पीटा जाता है, और उनके कार्य स्थल में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यादव ने वीडियो में तमिलनाडु और झारखंड सरकार से अनुरोध किया कि वे उसकी अपने मूल स्थान पर वापस लौटने में मदद करें। 

ताम्बरम सिटी पुलिस ने इसकी जांच की और पता चला, यह वीडियो मनोज यादव द्वारा लोकप्रियता हासिल करने और प्रवासी श्रमिकों के बीच अशांति पैदा करने के लिए बनाया गया था। तांबरम सिटी पुलिस ने मनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही पुलिस ने झूठी खबर नहीं फैलाने का आग्रह किया है।

टॅग्स :Tamil NaduBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार