लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: रायपुर में अक्षत ज्वैलर्स के शोरूम पर ईडी का छापा, 1.50 करोड़ के हीरे जब्त

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 18, 2018 00:48 IST

ईडी ने छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के हीरे जब्त किए हैं। 

Open in App

रायपुर, 18 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी में हुए 11 हजार 500 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अंबुजा माल स्थित अक्षत ज्वैलरी के शोरूम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ईडी ने जांच के लिए कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। यह छापेमारी शनिवार रात करीब 9 बजे की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के हीरे जब्त किए हैं। 

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नक्षत्र ज्वेलर्स के एक शोरूम पर छापा मारा। इस दौरान ई़डी की टीम ने शोरूम से करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये के हीरे जब्त किए हैं। इसके अलावा हीरे की सौदेबाजी से जुड़े कई दस्तावेंजों की जांच की जा रही है। 

पीएनबी घोटाले के मामले में शनिवार को सीबीआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन मार्च 2018 तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्ठी, मनोज खरात (पूर्व पीएनबी अधिकारी) और हेमंत भट्ट शामिल हैं।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)छत्तीसगढ़ समाचारनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह