लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: ED ने जब्त किए नीरव मोदी के 5100 करोड़ के 'अनमोल रत्न'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 15, 2018 20:33 IST

ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Open in App

नई दिल्ली 15 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के ठिकानों में छापे के दौरान 5100 करोड़ के 'अनमोल रत्न' जब्त किए हैं। इनमें कई महंगे हीरे और, सोना और रत्न सहित कई ज्वैलरी शामिल है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मालमे में गुरुवार को इडी (ED) ने देश में 10-12 जगहों और साथ ही अरबपति ज्वैलरी डिज़ाइनर नीरव मोदी के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

नीरव मोदी एवं पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)  के अधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ सीबीआई 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ही मामला दर्ज किया है।

इससे पहले बुधवार (14 फ़रवरी) को पीएनबी ने बताया था कि उसकी दक्षिणी मुंबई स्थित एक शाखा से करीब साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। नीरव मोदी ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन उनकी कंपनी फायरस्टार डायमण्ड ने मीडिया से कहा है कि उसका इस धोखाधड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। 

सीबीआई ने 29 जनवरी को नीरव मोदी, उनकी पत्नी अमी मोदी, भाई निशाल मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया था। 13 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक ने सीबीआई में एक अन्य शिकायत दर्ज करायी जिसमें बैंक को 11500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का दावा किया गया है।  

कौन है नीरव मोदी? नीरव मोदी गहने बेचने वाली कंपनी फायरस्टार डायमण्ड के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी के दिल्ली, मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में शोरूम हैं। साल 2015 में नीरव मोदी ने जब न्यूयॉर्क में अपनी कंपनी का शोरूम खोला था तब डोनाल्ड ट्रंप उसके उद्घाटन कार्यकर्म में शामिल हुए थे। ट्रंप जनवरी 2017 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने साल 2017 के अरबपतियों की सूची में नीरव मोदी को शामिल किया था। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह