लाइव न्यूज़ :

PMC घोटाला: बैंक के ग्राहक ने हार्ट अटैक से दम तोड़ा, जमा हैं 90 लाख रुपये

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 15, 2019 09:50 IST

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले की बली चढ़ रहे खाताधारकों की समस्या का निधान नहीं हो पा रहा है। एक खाताधारक ने प्रदर्शन के बाद घर लौटने पर दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएमसी घोटाला मामले में आरबीआई द्वारा बैंक पर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल एक खाताधारक की मौत हो गई।संजय गुलाटी नाम के खाताधारक सोमवार को प्रदर्शन के बाद घर लौटे तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में फंसी जमाराशि निकालने के लिए प्रदर्शन में कर रहे जमाकर्ताओं में से एक खाताधारक को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गुलाटी नाम के खाताधारक ने सोमवार (14 अक्टूबर) को प्रदर्शन के बाद घर लौटने पर दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि गुलाटी परिवार के करीब 90 लाख रुपये बैंक में जमा हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, संजय गुलाटी मुंबई ओशिवारा इलाके के तारापोरेवाला गार्डन के रहने वाले थे। 

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने घोटाले में घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक के बचत खाताधारकों के लिए छह माह में निकासी की सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी।

यह तीसरी बार है जबकि रिजर्व बैंक ने पीएमसी के ग्राहकों के लिए प्रति खाता निकासी की सीमा बढ़ाई है।

केंद्रीय बैंक ने 23 सितंबर को पीएमसी बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगाई थी। उसी समय प्रति ग्राहक छह माह में केवल 1,000 रुपये निकासी की सीमा तय की गई थी। केंद्रीय बैंक के इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि बैंक की नकदी की स्थिति की समीक्षा के बाद इस सीमा को और बढ़ाकर 40,000 रुपये किया जा रहा है। रिजर्व बैंक ने कहा कि इस कदम के बाद पीएमसी बैंक के करीब 77 प्रतिशत जमाकर्ता अपने खाते से समूची जमा राशि निकाल सकेंगे।

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने पीएमसी बैंक धन शोधन मामले में जांच के दौरान निजी विमानों एवं एक याच (आलीशान नौका) समेत 3,830 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और पहचान की है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि वह ‘हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटिड’ (एचडीआईएल), इसके प्रवर्तकों, निदेशकों, पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के अधिकारियों और अन्य की कई संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। ईडी ने कहा कि मूल्यांकन के बाद अचल और चल संपत्तियों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क किया जाएगा।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)महाराष्ट्रभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो