लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक घोटाला: पूर्व प्रबंध निदेशक गिरफ्तार, ईडी ने की छापेमारी

By भाषा | Updated: October 5, 2019 07:33 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थॉमस को पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय में बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें वहीं गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

विवादों में घिरे मुंबई के पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस को बैंक में 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मुंबई तथा आस-पास के छह ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की।

इस बीच रिजर्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली की स्थिति को लेकर व्याप्त आशंकाओं को दूर करने के लिये कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। रिजर्व बैंक ने कहा कि वह सहकारी बैंकों के लिये नियामकीय रूपरेखा की समीक्षा करेगा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थॉमस को पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय में बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें वहीं गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा ने बृहस्पतिवार को निजी कंपनी समूह एचडीआईएल के निदेशक राकेश वधावन और उसके बेटे सारंग वधावन को इसी मामले में हिरासत में लिया था। मुंबई पुलिस ने पीएमसी बैंक और एचडीआईएल के अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की थी।

बताया जा रहा है कि पीएमसी ने नियमों की अनदेखी कर अपने कर्ज का एक बड़ा हिस्सा भूमि और भवन निर्माण का कारोबार करने वाले एचडीआईएल समूह की कपंनियों को ही दिया था। बैंक का 73 प्रतिशत से अधिक कर्ज एनपीए (अवरुद्ध) हो चुका है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा ने एचडीआईएल की 3,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो