लाइव न्यूज़ :

PM Modi Sri Lanka Visit: श्रीलंका दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जानें कब होगी यात्रा और क्यों है ये खास?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2025 13:06 IST

PM Modi Sri Lanka Visit: विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि मोदी 2024 में राष्ट्रपति दिसानायके की दिल्ली यात्रा के दौरान हुए समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए कोलंबो आएंगे।

Open in App

PM Modi Sri Lanka Visit:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच अप्रैल को श्रीलंका की यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार पोर्टल अदादेराना डॉट एलके की खबर के मुताबिक, दिसानायके ने संसद में अपने संबोधन के दौरान मोदी की यात्रा की तारीख की घोषणा की। विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि मोदी 2024 में राष्ट्रपति दिसानायके की दिल्ली यात्रा के दौरान हुए समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए कोलंबो आएंगे।

राष्ट्रपति ने संसद को यह भी बताया कि पूर्वी बंदरगाह जिले त्रिंकोमाली में सामपुर विद्युत संयंत्र का निर्माण कार्य मोदी की यात्रा के समय ही शुरू होगा।

स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयथिस्सा ने बताया कि श्रीलंका और भारत ने त्रिंकोमाली में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए पिछले महीने एक समझौता पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा, “श्रीलंका सरकार और भारत सरकार के बीच त्रिंकोमाली के सामपुर में 50 मेगावाट (चरण 1) और 70 मेगावाट (चरण 2) क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए सहमति बन गई है।

सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण और संचालन सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और भारत के राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) द्वारा दोनों सरकारों के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में किया जाएगा।” भाषा पारुल धीरज धीरज

टॅग्स :नरेंद्र मोदीश्रीलंकामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल