लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा- गुजरात की सीमा पर हमारी तोप खड़ी है, पाकिस्तान में घर में जाकर के मार सकती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2019 20:12 IST

पीएम मोदी ने कहा, ''बोफोर्स के बाद कुछ हुआ ही नहीं.. अब हम मेक इन इंडिया में तीन प्रकार के अलग-अलग और एक हमारी शायद दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाएगी रेंज 48 किलोमीटर हैं.. मतलब गुजरात की सीमा पर हमारी तोप खड़ी है.. पाकिस्तान में घर में जाकर के मार सकती है.. ये काम हमने कर दिया है..।''

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से मीडिया को दिए इंटरव्यू देश की सुरक्षा और 'मेक इन इंडिया' पर भी बात की।पीएम मोदी ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' के तहत भारत ने ऐसी तोप बनाई है जो गुजरात की सीमा से पाकिस्तान में घुसकर मार कर सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी में नामांकन दाखिल किया और कई मीडिया संस्थानों से बात की। एक हिंदी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा और सैन्य साजो-सामान को लेकर भी बात रखी। उनसे जब पूछा गया कि जो अड़सठ प्रतिशत सैन्य उपकरण हैं वो आउट डेटेड हैं, 20 साल से इतनी धीमी रफ्तार से नवीनीकरण हुआ है, क्या यह रफ्तार इतनी तेज होगी कि चीन-पाकिस्तान जैसे देश भारत को आंख उठाकर भी न देख पाएं? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मेक इंडिया के तहत भारत ने ऐसी तोप बनाई है जो गुजरात की सीमा से पाकिस्तान में मार कर सकती है। 

पीएम मोदी ने कहा, ''हमने चीन और पाकिस्तान के संबंध में नहीं सोचना चाहिए.. हमने हमारे 130 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर के सोचना चाहिए। आज हमारा मेक इन इंडिया में 80 परसेंट प्रोडक्शन अब बढ़ा है। हमारी कोशिश है कि टेक्नोलॉजी ट्रांसपर हो हमारे देश में, दूसरा आपने देखा होगा, टॉप मोस्ट जो हलिकॉप्टर हैं दुनिया के, आज हमारे आर्मी में जुड़ गए हैं। उसी प्रकार से 85 के बाद हमारे देश में कोई गन नहीं आई थी.. और फौज के लिए गन बहुत बड़ी ताकत होती है। 

बोफोर्स के बाद कुछ हुआ ही नहीं.. अब हम मेक इन इंडिया में तीन प्रकार के अलग-अलग और एक हमारी शायद दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाएगी रेंज 48 किलोमीटर हैं.. मतलब गुजरात की सीमा पर हमारी तोप खड़ी है.. पाकिस्तान में घर में जाकर के मार सकती है.. ये काम हमने कर दिया है.. उसी प्रकार से स्पेस को हम नजरअंदाज करके बैठे थे.. वो भी एक बहुत बड़ा सिक्यॉरिटी कंसर्न बनने वाला है। अभी जो हमारा ए-सेट का हुआ.. सफल हुआ प्रयोग.. ये अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है।

अभी अमेठी में.. अमेठी कह रहा हूं तो मतलब ये नहीं कि मैं किसी राजनीति की वो विरासत है.. अमेठी हिंदुस्तान का एक स्थान है.. पहली बार जो एके-47 की सीरीज होती है.. दुनिया की टॉप मोस्ट राइफल हमारे यहां बनेगी.. और भारत को खुद का मार्केट करीब दस लाख का है.. और वो इतनी मात्रा में.. अच्छा टेक्नोलॉजी ट्रांसफर हुई है.. और वो मोस्ट मॉडर्न है.. हमारे जवानों के हाथ में होगी.. बहुत सस्ते में होगी और हम उसको एक्सपोर्ट कर पाएंगे..।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीवाराणसी लोकसभा सीटवाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज