लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया 'लॉलीपॉप' पकड़ाने वाली पार्टी, गहलोत-कमलाथ सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 29, 2018 23:34 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि वोट बटोरने के लिए लुभावने वायदों का हश्र मध्य प्रदेश और राजस्थान में दिखने लगा है और वहां काला बाजारी करने वाले मैदान में आ गए हैं. मोदी ने यहां महाराज सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करने और गाजीपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा में कहा, ''सरकार बदलते ही वहां अब खाद और यूरिया के लिए कतारें लगने लगी हैं. लाठियां चलने लगी हैं और काला बाजारी करने वाले मैदान में आ गए हैं.''

मोदी ने कांग्रेस को 'लालीपाप' पकड़ाने वाली पार्टी बताया. उन्होंने कहा, ''कर्नाटक में लाखों किसानों की कर्ज माफी का वायदा किया गया था लेकिन सिर्फ 800 लोगों का कर्ज माफ हुआ. ये कैसे वादे, ये कैसे खेल, किसानों के साथ कैसा धोखा हो रहा है.'' उन्होंने कहा कि तब किसानों पर छह लाख करोड़ रुपए का कर्ज था और माफ किए गए सिर्फ सात हजार करोड़ रुपए. प्रधानमंत्री ने कहा कि तात्कालिक राजनीतिक लाभ के लिए जो वादे किए जाते हैं और जो फैसले लिए जाते हैं, उनसे देश की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सकता. उन्होंने वर्ष 2009 में कांग्रेस के कर्ज माफी के वादे को याद करते हुए कहा, ''मैं यहां के किसानों से पूछना चाहता हूं कि क्या आपका कर्ज माफ हुआ, आपके खाते में पैसा आया क्या.''

उन्होंने भीड़ से सवाल किया, ''लालीपाप कंपनी पर भरोसा करोगे क्या ? झूठ बोलने वालों और जनता से धोखा करने वालों पर भरोसा करोगे क्या ?'' चौकीदार की वजह से चोरों की नींद उड़ी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की रातों की नींद उड़ गई है. आपके आशीर्वाद से एक दिन ऐसा आएगा, जब इन चोरों को सही जगह पर ले जाएगा. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया था.

कांग्रेस के चलते ही किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम देने वाली फाइल दबी रही. उस फाइल को भाजपा सरकार ने बाहर निकाला और दाम सहित 22 फसलों का एमएसपी लागत का डेढ़ गुना तय किया. वीरों, वीरांगनाओं को पहले की सरकारों ने भुलाया महाराज सुहेलदेव पर पांच रुपए मूल्य का डाक टिकट जारी करने के बाद मोदी ने कहा, ''ऐसे वीरों और वीरांगनाओं को, जिन्हें पहले की सरकारों ने एक प्रकार से भुला दिया, मान नहीं दिया, उनको नमन करना. हमने अपना दायित्व समझा है.'' 'भारत माता की जय' के साथ भाषण की शुरूआत करने वाले मोदी ने उपस्थित जनसमूह से दोनों हाथ उठाकर नारा लगवाया , 'महाराज सुहेलदेव अमर रहें' प्रधानमंत्री ने भाषण की शुरूआत ही भोजपुरी में की.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगाजीपुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला