लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप मामले पर लंदन में भारत की बात, सबके साथ' में ये बोले पीएम मोदी

By स्वाति सिंह | Updated: April 19, 2018 04:58 IST

पीएम मोदी ने इस दौरान कठुआ मामले का ज़िक्र करते हुए कहा 'जब किसी छोटी बालिका पर बलात्कार होता है, ये कितनी दर्दनाक घटना है। लेकिन हम ये कहेंगे कि तुम्हारी सरकार में इतने होते थे, मेरी सरकार में इतने होते हैं।

Open in App

लंदन, 19 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर से 'भारत की बात सबके साथ' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए रेप की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर की। पीएम मोदी ने इस दौरान कठुआ मामले का ज़िक्र करते हुए कहा 'जब किसी छोटी बालिका पर बलात्कार होता है, ये कितनी दर्दनाक घटना है। लेकिन हम ये कहेंगे कि तुम्हारी सरकार में इतने होते थे, मेरी सरकार में इतने होते हैं। बलात्कार बलत्कार होता है, एक बेटी के साथ यह अत्याचार कैसे सहन कर सकते हैं'ये भी पढ़ें:लंदन में बोले पीएम मोदी- इतिहास के पन्नों में रहना मेरा मकसद नहीं

पीएम मोदी ने कहा इस तरह के मामलों में हम आरोप-प्रत्यारोप नहीं कर सकते और नाहि ही ऐसा करना चाहिए। उन्होंने कहा मैंने लालकिले से पहले ही कहा था कि बेटियों से सवाल करने वाले बेटों से सवाल क्यों नहीं करते?  क्योंकि बेटी के साथ ऐसा अपराध करने वाला भी किसी का बेटा ही है। ये भी पढ़ें: आतंक का निर्यात करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत: पीएम मोदी

बता दें कि भारत और ब्रिटेन ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया है। दोनों देशों ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद को किसी एक धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे के बीच 'सार्थक चर्चा' के बाद दोनों देशों ने आतंकवाद का मुकाबला करने का संकल्प लिया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज