लाइव न्यूज़ :

अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल को मिलेंगे 1000 करोड़ रुपये, पीएम नरेंद्र मोदी ने की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: May 22, 2020 13:41 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

Open in App
ठळक मुद्देअम्फान चक्रवात से हुए नुकसान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल को केंद्र देगा 1000 करोड़ रुपयेपीएम मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के प्रभावित इलाकों का हवाई जायजा लेने के बाद की घोषणा

अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज पश्चिम बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए तत्काल केंद्र की ओर से 1000 रुपये आवंटित करने की घोषणा की। पीएम मोदी ने साथ ही बताया कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर तौर पर घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तूफान से हुए नुकसान के विस्तृत सर्वे के लिए केंद्र की ओर से एक टीम भेजी जाएगी। पीएम मोदी ने इस बात का भी भरोसा दिलाया कि पुनर्वासन और पुनर्निमाण के सभी कार्यों में मदद पहुंचाई जाएगी। पीएम ने कहा, 'एक टीम केंद्र सरकार की ओर से भेजी जाएगी जो अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान और प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा परिस्थिति को लेकर विस्तृत सर्वे करेगी। हम सभी चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल आगे बढ़े।'

पीएम मोदी आज सुबह अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर कोलकाता हवाईअड्डा पहुंचे। यहां राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रिसीव किया।

पीएम मोदी ने हवाई सर्वेक्षण के बाद कहा, 'राज्य और केंद्र सरकारें उन लोगों के साथ खड़ी हैं जो चक्रवात से प्रभावित हुए हैं। पिछले साल मई में जब देश चुनाव में व्यस्त था तब हमने एक तूफान का सामना किया जिसमें ओडिशा को खासा प्रभावित किया। अब एक साल बाद इस चक्रवात ने हमारे तटीय क्षेत्रों को प्रभावित किया है। पश्चिम बंगाल के लोग खासे प्रभावित हुए हैं।'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'मैं पश्चिम बंगाल के अपने भाईयों और बहनों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पूरा देश इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालचक्रवाती तूफान अम्फान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला