लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'द लाई लामा' वाले पोस्टर पर बढ़ा विवाद, एफआईआर दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 12, 2018 07:50 IST

बीजेपी का कहना है, यह किसी ने पीएम मोदी की छवी खराब करने के लिए लिए ऐसा किया है। इसके साथ ही धार्मिक नेता दलाई लामा का भी मजाक उड़ा जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मई: देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले कुछ ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में यह तस्वीर देखने को मिल रही है। पीएम मोदी की इस पोस्टर पर अंग्रेजी में  लाल रंग से “The Lie Lama” लिखा हुआ है। कर्नाटक चुनाव को मद्देनजर इस पोस्टर पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। 

पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी के नेताओं ने इस पर अपना बयान दिया है। बीजेपी नेताओं ने ऐसे पोस्टर्स पर आपत्ति जाहिर की थी और शिकायत की थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की छवियां "द लाइ लामा" टैग की गई हैं। पोस्टर्स को लुटियंस दिल्ली के मंदिर मार्ग क्षेत्र में जे ब्लॉक में एक दीवार पर चिपकाया गया था। इसके अलावा यह पोस्टर मॉडल टाउन और मोती बाग के कुछ इलाकों में भी चिपकाए गए थे।

बीजेपी नेता शत्रुध्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर कसा तंज, प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं हो जाता

बीजेपी का कहना है, यह किसी ने पीएम मोदी की छवी खराब करने के लिए लिए ऐसा किया है। इसके साथ ही धार्मिक नेता दलाई लामा का भी मजाक उड़ा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिकायत के बाद मंदिर मार्ग में चिपकाए गए तीन पोस्टर जब्त किए गए थे और विश्लेषण के लिए भेजा गया था। पोस्टर किसी भी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं है। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है और पोस्टर लगाने वालों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज