लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह जा सकते हैं अमेरिका, जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली मुलाकात, जानें कारण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 4, 2021 19:46 IST

संभावित तारीख 22-27 सितंबर के बीच होगी और इसकी तैयारियां तीन खंडों पर केंद्रित होंगी-न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में मोदी का संबोधन, वाशिंगटन में प्रस्तावित क्वाड शिखर सम्मेलन में उनका भाग लेना और राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ने संवाद के लिए प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोनों तरीके अपनाए जाने का अनुरोध किया है। तीसरे वर्ष भारत-जापान के बीच प्रत्यक्ष सम्मेलन पर भी संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की तैयारियों को लेकर भारत और अमेरिका के बीच अनेक बैठक हो चुकी हैं।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा इस बात पर निर्भर करेगी कि जो बाइडन प्रशासन द्वारा क्वाड समूह के नेताओं का पहला प्रत्यक्ष शिखर सम्मेलन आयोजित करने के बारे में अंतिम निर्णय क्या होता है।

इससे बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दौरे के लिए संभावित तारीख 22-27 सितंबर के बीच होगी और इसकी तैयारियां तीन खंडों पर केंद्रित होंगी-न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में मोदी का संबोधन, वाशिंगटन में प्रस्तावित क्वाड शिखर सम्मेलन में उनका भाग लेना और राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक।

हालांकि जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के सितंबर अंत तक पद छोड़ने के एकाएक आए फैसले से प्रत्यक्ष क्वाड सम्मेलन की अमेरिका द्वारा मेजबानी करने के संबंध में अनिश्चितताएं बन गई हैं क्योंकि ऐसा बताया गया है कि टोक्यो ने संवाद के लिए प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोनों तरीके अपनाए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि क्वाड समूह के देशों-अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के बीच क्वाड सम्मेलन वाशिंगटन में आयोजित करने को लेकर अनिश्चितता के मद्देनजर मोदी के अमेरिका के प्रस्तावित दौरे के संबंध में भी अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने शुक्रवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख के लिए होने वाला चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी इस घोषणा और तोक्यो में राजनीतिक अस्थिरता के कारण लगातार तीसरे वर्ष भारत-जापान के बीच प्रत्यक्ष सम्मेलन पर भी संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।

मोदी और उनके तत्कालीन जापानी समकक्ष शिंजो आबे के बीच दिसंबर 2019 में गुवाहाटी में प्रस्तावित सालाना शिखर सम्मेलन संशोधित नागरिकता कानून को लेकर असम में बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों के कारण रद्द हो गया था। 2020 में यह सम्मेलन कोरोना वायरस महामारी के कारण नहीं हो सका।

जानकार लोगों ने बताया कि मोदी के अमेरिका दौरे की तैयारियों को लेकर भारत और अमेरिका के बीच अनेक बैठक हो चुकी हैं। यदि मोदी अमेरिका दौरे पर जाते हैं तो यह जनवरी में बाइडन के पद संभालने के बाद मोदी का अमेरिका का पहला दौरा होगा। समझा जाता है कि वाशिंगटन में पिछले दिनों विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की बैठकों के दौरान भी यह मुद्दा आया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडनअमेरिकाजापानऑस्ट्रेलियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज