लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi Interview: महाराष्ट्र में कौन सा नया उद्योग क्षेत्र पीएम मोदी की प्राथमिकता में है? प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2024 10:44 IST

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने लोकमत ग्रुप को खास इंटरव्यू दिया। इस खास साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महाराष्ट्र की राजनीति, विकसित महाराष्ट्र के लिए सरकार का लक्ष्य और महाराष्ट्र में पर्यटन के विकास को लेकर भी सवाल किए गए। पढ़िए इन सवालों का पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्तरीय मूलभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा - पीएम मोदीमहाराष्ट्र के हर क्षेत्र का विकास और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति ही हमारा लक्ष्य है- पीएम मोदीविकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र हमारा दीर्घकालीन लक्ष्य है - पीएम मोदी

PM Narendra Modi Interview: लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होना है। इसमें से  तीन चरण सफलतापूर्वक हो चुके हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष अपने-अपने वादों और इरादों के साथ जीत का दावा कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 साल के लगातार दो कार्यकाल को पूरा करने बाद एक बार फिर जनता से तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश मांग रहे हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने लोकमत ग्रुप को खास इंटरव्यू दिया। लोकमत समूह के सह-प्रबंध निदेशक और संपादकीय निदेशक ऋषि दर्डा, समूह संपादक विजय बाविस्कर, मुंबई संस्करण के संपादक अतुल कुलकर्णी और लोकमत के वीडियो संपादक आशीष जाधव ने प्रधानमंत्री से कई मुद्दों पर बात की। यह साक्षात्कार प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित किया गया था...

इस खास साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महाराष्ट्र की राजनीति,  विकसित महाराष्ट्र के लिए सरकार का लक्ष्य और महाराष्ट्र में पर्यटन के विकास को लेकर भी सवाल किए गए। पढ़िए इन सवालों का पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया। 

सवाल-  आपने देश के बारे में बताया लेकिन इसमें महाराष्ट्र के बारे मे क्या है? 

जवाब-  विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र हमारा दीर्घकालीन लक्ष्य है। इसका मतलब है कि आगामी पांच वर्षों में महाराष्ट्र के विविध क्षेत्रों के विकास के लिए और अधिक तेजी से काम किया जाएगा। महाराष्ट्र में प्रमुख आर्थिक केंद्र से लेकर सूचना तकनीक, मेहनतकश किसान, औद्योगिक मूलभूत सुविधाएं, खूबसूरत समुद्री किनारा, धैर्य और सामाजिक सुधार की उज्ज्वल परंपरा सब कुछ है। इन सब प्राकृतिक संसाधनों को ध्यान में रखकर लोगों के जीवन को और अधिक सुखद बनाने के लिए उचित नीतियां और मूलभूत सुविधाओं का विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। नए अस्पताल होंगे, नए उद्योग, हाई-वे, मेट्रो और हवाईअड्‌डे, लोगों का जीवनस्तर आसान होगा इन मुद्दों को केंद्र में रखकर ही हम काम कर रहे हैं और भविष्य में इसकी गति और तीव्र होती नजर आएगी। महाराष्ट्र में सर्वश्रेष्ठ आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिससे सिर्फ मुंबई, पुणे जैसे प्रमुख शहरों को ही ताकत नहीं मिलेगी, बल्कि राज्य में विकास के कई नए केंद्रों का निर्माण होगा। विमान हो या फिर बाजार की उपलब्धता किसानों को प्रत्येक सेवा-सुविधा देकर सक्षम बनाया जाएगा। महाराष्ट्र में विभागीय स्तर पर विविधता है। इस विविधता में प्रत्येक में अपनी शक्ति है तो उसकी जरूरतें भी हैं। उनको ध्यान में रखकर विभागीय स्तर पर विकास करना हमारा लक्ष्य है। भाजपा और एनडीए सरकार समाज के हर घटक के विकास को प्राथमिकता दे रही है।

सवाल- महाराष्ट्र में पर्यटन के लिए कई अवसर हैं. आपको लगता है कि उन्हें उचित न्याय मिल रहा है?

जवाब- आप जो कह रहे हैं, वह सही है। महाराष्ट्र में सबसे बड़ा समुद्री किनारा है। वहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्तरीय मूलभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इन सुविधाओं के कारण बड़े पैमाने पर पर्यटक आएंगे और इसका फायदा स्थानीय अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने में होगा। वस्त्रोद्योग, हाथकरघा, हस्तकला, कला, संस्कृति की बड़ी विरासत महाराष्ट्र को मिली है। हम इन सभी घटकों को बड़े मंच पर लाकर इस क्षेत्र के लोगों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रयासरत हैं। महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती है. उनके ऐतिहासिक किलों वाली भूमि है। महाराष्ट्र में अनेक धार्मिक स्थल, विविध प्रकार के खेल, प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत स्थान और समुद्री किनारे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यहां पर्यटन विकास के लिए बहुत अवसर उपलब्ध हैं।

सवाल- महाराष्ट्र में कौन सा नया उद्योग क्षेत्र आपकी प्राथमिकता में है?

जवाब-  मै आपको बताता हूं...महाराष्ट्र में अपार क्षमता है। इसलिए सेमी कंडक्टर का उत्पादन, हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजन्स, वित्तीय-तकनीकी क्षेत्र हमारे घोषणापत्र में प्राथमिकता पर हैं। इन सभी क्षेत्रों में महाराष्ट्र के लिए बड़े अवसर हैं और महाराष्ट्र राज्य इन सभी क्षेत्रों के लिए एक हब के रूप में विकसित होगा। महाराष्ट्र के हर क्षेत्र का विकास और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति ही हमारा लक्ष्य है।

सवाल-  पिछली बार महाराष्ट्र ने आपको 41 सीटों पर जीत दिलाई थी. इस बार महाराष्ट्र से आपको क्या अपेक्षा है?

जवाब- एनडीए के विकास पर आधारित दृष्टिकोण को महाराष्ट्र ने हमेशा समर्थन दिया है। मैं उनके आशीर्वाद के लिए बहुत कृतज्ञ हूं। उनके विश्वास को सार्थक बनाने के लिए और उनकी उन्नति के लिए हमने विविध उपक्रम हाथ में लिए हैं। लातूर में मराठवाड़ा रेलवे कोच फैक्टरी, बडनेरा में वैगन मरम्मत और वंदे भारत की कुर्सियों की देखभाल के लिए पुणे में शुरू किए गए वर्कशॉप के कारण अनेक नौकरियां सृजित हुई हैं। इससे देश भी आत्मनिर्भर हुआ है। अटल सेतु जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना हमने पूरी की है। लोगों को लग रहा है कि इससे हमारी जिंदगी और आसान हुई है। महाविकास आघाड़ी और पूर्व में केंद्र में रही यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को महाराष्ट्र की जनता ने देखा है। महाराष्ट्र के लोगों को अब घोटाले नहीं चाहिए। उनको अच्छी योजनाएं चाहिए। केवल अपना महिमामंडन करने के लिए काम करने वाले लोग महाराष्ट्र की जनता को नहीं चाहिए। जनहितार्थ योजनाएं जनता को चाहिए। इसलिए इस बार महाराष्ट्र की जनता हमको पिछली बार से बड़ी जीत देगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचारलोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज