लाइव न्यूज़ :

जब तक मोदी और भाजपा है, तब तक आदिवासी लोगों की भूमि को कोई हाथ नहीं लगा सकता

By भाषा | Updated: May 17, 2019 17:55 IST

आदिवासी अब कांग्रेस से सवाल पूछने लगे हैं। मोदी ने कहा गुजरात में बहुत बड़ा आदिवासी समाज है। आदिवासी कल्याण के लिये मेरी किताब है। बहुत साल पहले लिखी किताब है। इसलिये मैं आदिवासी समाज के सुख-दुख जानता हूं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त करता हूं जब तक मोदी है, जब तक भाजपा है, तब तक जंगल में रहने वालों के अधिकारों को, उनकी जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पर तंज करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘झूठ फैलाने वाले को सजा दो। आपके अंदर विभाजन करने वाले को सजा दो।’’ देश में भाजपा नीत राजग सरकार अगले पांच साल में पानी की समस्या पर पूरी तरह से समर्पित होकर काम करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश के आदिवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक मोदी और भाजपा है, तब तक जंगलों में रहने वाले लोगों की भूमि को कोई हाथ नहीं लगा सकता।

खरगोन लोकसभा सीट (अजजा) से पार्टी प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आदिवासी समाज ने कांग्रेस की सच्चाई को पूरी तरह पहचाना है और हमेशा के लिये कांग्रेस के झूठ एवं प्रपंच को नकार दिया है।’’

उन्होंने कहा कि आदिवासी अब कांग्रेस से सवाल पूछने लगे हैं। मोदी ने कहा गुजरात में बहुत बड़ा आदिवासी समाज है। आदिवासी कल्याण के लिये मेरी किताब है। बहुत साल पहले लिखी किताब है। इसलिये मैं आदिवासी समाज के सुख-दुख जानता हूं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त करता हूं जब तक मोदी है, जब तक भाजपा है, तब तक जंगल में रहने वालों के अधिकारों को, उनकी जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता।’’ कांग्रेस पर तंज करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘झूठ फैलाने वाले को सजा दो। आपके अंदर विभाजन करने वाले को सजा दो।’’

 

उन्होंने कहा कि उनको (कांग्रेस) आदिवासियों का कल्याण नहीं करना है। अपने को आदिवासियों का सेवक बताते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आपका यह सेवक आदिवासी समाज की पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई एवं जन-जन की सुनवाई के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा नीत राजग सरकार अगले पांच साल में पानी की समस्या पर पूरी तरह से समर्पित होकर काम करेगी। मोदी ने समाजवादी विचारक राममनोहर लोहिया को याद करते हुए कहा कि लोहिया ने 50 साल पहले देश की महिलाओं की दो समस्याएं पानी और शौचालय की बताते हुए इस पर चिंता की थी। वह (लोहिया) नेहरू के आगे बोलते थे, बार-बार बोलते थे। लेकिन आज समाजवाद के नाम पर लोग लाल टोपी पहन कर निकल जाते हैं और लोहिया की बात नहीं सुनी।

हमने लोहिया जी का सपना पूरा करने के लिये शौचालय बनाने का अभियान चलाया और महिलाओं की दूसरी समस्या पानी की हल करने के लिये अगले पांच साल मेरी पूरी ताकत पानी पर लगाने वाला हूं, ताकि घर-घर शुद्ध पानी मिले और किसानों को सिंचाई का पानी मिले।

मध्य प्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘यहां कांग्रेस ने दस दिन में कृषि ऋण माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदलने का वादा किया था। लेकिन 150 दिन हो गये मुझे बताइये कर्ज माफ हुआ क्या? ये झूठ बोलते हैं कि नहीं। किसान परेशान हैं।

बैंक नया कर्ज दे नहीं रहे और किसान के घर पर पुलिस भेज रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री तो नहीं बदला, बल्कि आज मध्य प्रदेश में ढाई मुख्यमंत्री बना दिये। प्रदेश में कहीं कोई काम नहीं हो रहा है और ढाई मुख्यमंत्री के कारनामें तो आप देख रहे हैं।

प्रदेश में तबादला उद्योग से कर्मचारी परेशान हैं। कांग्रेस ने बिजली का बिल आधा करने का वादा किया था, लेकिन उनका शैतानी दिमाग देखिये बजाय इसके उन्होंने बिजली की आपूर्ति ही आधी कर दी। मोदी ने कांग्रेस पर नये घोटाले ‘तुगलग रोड चुनाव घोटाले’ का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली से केन्द्र सरकार से महिलाओं और बच्चों का कुपोषण दूर करने लिये पोषण आहार का जो पैसा हमने भेजा, वह भी इन्होंने चुनाव प्रचार में लगा दिया। उन्होंने कहा कि ‘तुगलक रोड चुनाव घोटाला’ पूरे देश ने टीवी पर देखा। कांग्रेस नेताओं के घर से बोरे भर-भर कर नोट मिले। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारतVIDEO: पीएम मोदी और पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई नंबर प्लेट वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक साथ बैठे

भारतVIDEO: वाशिंगटन के साथ 'ठंडे' रिश्तों के बीच, पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से लगाया गले

भारतवाराणसी में आरती, हाथ से पेंटिंग, रेत पर कलाकृति: भारत में व्लादिमीर पुतिन के स्वागत के लिए ये तैयारी, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतIndiGo flight cancellations: इंडिगो आने वाले दिनों में भी कैंसिल करेगा फ्लाइट, एयरलाइंस ने 10 फरवरी तक का मांगा समय