लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में मचे घमासान के बीच PM मोदी ने दी एचडी देवगौड़ा को जन्मदिन की बधाई, ट्वीट में लिखी ये बात 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 18, 2018 11:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्होंने उनके स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मईः कर्नाटक चुनाव के बाद सूबे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार तो बन गई, लेकिन पार्टियों के बीच घमासान अभी भी मचा हुआ है। इसके इतर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्होंने उनके स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की है। एचडी देवगौड़ा का जन्म 18 मई 1933 में हुआ था।

ये भी पढ़ें-तो क्या देवगौड़ा को 22 साल पहले वजुभाई वाला की कुर्सी खाने की कीमत चुकानी पड़ रही है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर कहा, 'हमारे पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'

वहीं, एचडी देवगौड़ा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होने ट्वीट कर लिखा, 'मैं एचडी देवेगौड़ा जी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं देता हूं और मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'बता दें कि पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा जिस राज्य कर्नाटक से संबंध रखते हैं वहां इस समय सत्ता को लेकर घमासान मचा हुआ है और जेडी(एस) सरकार बनाना चाहती थी, लेकिन उनके सपनों पर बीजेपी ने पानी फेर दिया। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार एचडी कुमारस्वामी थे, जोकि एचडी देवगौड़ा के पुत्र हैं। एचडी देवगौड़ा को कांग्रेस का साथ मिला हुआ है। इस राजनीतिक उठापटक से इतर पीएम मोदी ने देवगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।ये भी पढ़ें-बहुमत परीक्षण से पहले कांग्रेस-जेडीएस विधायकों को बस में भरकर हैदराबाद पहुंचाया गया, होटल में है पूरी तैयारी

गौड़ा का जन्म हॉलनसारिपीली तालुक के एक गांव में हुआ था, जोकि कर्नाटक राज्य के  मैसूर के पूर्व साम्राज्य (अब हसन, कर्नाटक में) का एक वोक्कालिंगा जाति परिवार है, जिसे भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के रूप में वर्गीकृत किया गया है। उनके पिता दोडे गौड़ा एक किसान थे और मां देवम्मा थीं। 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक में सत्ता संघर्ष: राहुल गांधी ने एचडी देवगौड़ा को किया कॉल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में देवगौड़ा ने अपने पिता के साथ मिलकर खेती करने में मदद की है। उन्होंने 19 53 में राजनीति में प्रवेश किया। इससे पहले कुछ समय के लिए ठेकेदार के रूप में भी काम किया। उन्होंने 1954 में चेनममा से विवाह किया। उनके दो बेटियों सहित छह बच्चे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएचडी देवगौड़ाहैप्पी बर्थडेकर्नाटककर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज