लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी, बताया कैसा रहा अनुभव

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 25, 2023 13:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की अपनी यात्रा के दौरान बेंगलुरु में तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरीकहा- यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था पीएम मोदी एचएएल की विनिर्माण सुविधा की समीक्षा करने के लिए बेंगलुरु में थे

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की अपनी यात्रा के दौरान बेंगलुरु में तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। पीएम मोदी एचएएल की विनिर्माण सुविधा की समीक्षा करने के लिए बेंगलुरु में ही थे। 

रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी महात्वाकांक्षा है। पीएम मोदी रक्षा उत्पादों के स्वदेशी उत्पादन पर जोर दे रहे हैं और उन्होंने बार-बार ये बात जोर देकर कही है कि उनकी सरकार ने भारत में रक्षा उपकरणों  के विनिर्माण और उनके निर्यात को बढ़ावा दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "तेजस पर उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था, जिसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी बढ़ा दिया, और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा की।"

बता दें कि तेजस भारतीय वायुसेना में अब धीरे-धीरे शामिल किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने 40 तेजस विमानों के आर्डर सबसे पहले दिए थे। इनमें से 31 विमान मिल चुके हैं। निकट भविष्य में 100 तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमानों  के लिए अतिरिक्त ऑर्डर देने की योजना है। इसके अलावा 120 तेजस एमके-2 पर भी विचार किया जा रहा है।  2025 तक मिग-21 के स्कवाड्रन को  एलसीए मार्क 1ए से बदल दिया जाएगा। 

आने वाले समय में  भारतीय वायुसेना के पास तेजस विमानों की एक बड़ी स्कवाड्रन होगी। अगर सब कुछ योजना अनुसार चला तो अगले 15 वर्षों में भारतीय वायुसेना के पास 40 एलसीए, 180 से ज्यादा एलसीए मार्क-1A और 120 एलसीए मार्क-2 फाइटर प्लेन होंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेजस लड़ाकू विमानHindustan Aeronautics Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो